Site icon Sachchai Bharat Ki

गौरीबाजार पुलिस ने 20000 रू. के इनामिया अभियुक्त को किया गिरफ्तार

थाना गौरीबाजार पर पंजीकृत मु.अ.सं.-213/2021 धारा-363,366,313,419,420,342,120बी,406 भादंसं का अभियोग अभियुक्त अबरार अहमद पुत्र मुख्तार अहमद, सा.-धनौती, थाना- गौरीबाजार,जनपद-देवरिया के विरूद्ध पंजीकृत है, अभियुक्त जनपद देवरिया से 20,000रू. पुरस्कार घोषित अभियुक्त है। शनिवार को व.उ.नि. मय टीम वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि मुखबिर की सूचना पर लंगड़ी चौराहे के पास से अभियुक्त अबरार अहमद पुत्र मुख्तार अहमद, धनौती, थाना-गौरीबाजार,जनपद-देवरिया उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली टीम
व.उ.नि. महेन्द्र प्रताप सिंह, सुमित राजभर, रामानन्द मौर्या, थाना गौरीबाजार, जनपद देवरिया,

Exit mobile version