Site icon Sachchai Bharat Ki

China: पिछले 5 सालों में चीन से 5वां अरबपति गायब, जानिए वजह

China: china से एक बार फिर एक अरबपति के ग़ायब होने की ख़बर सामने आई है। चीन के आईटी सेक्टर में बड़े नामों में आने वाले जाने मने बाओ फान पिछले कुछ दिनों से नज़र नहीं आ रहे है। बताया जा रहा है कि बाओ फान पिछले कुछ दिनों से अपने कंपनी के संपर्क में नहीं हैं। उनके कंपनी के अनुसार उहे एक सरकारी जाँच-पड़ताल के लिए बुलाया गया था उसके बाद उनसे संपर्क नहीं हो पाया है।

चीन (China) का ये पहला मामला नहीं है इससे पहले भी कई बड़े उद्योगपति भी गायब हो गए हैं। इससे पहले दर्जनों उद्योगपति सरकारी जाँच के नाम पर गायब होते आये है जिसमे चीन के सबसे बड़े उद्योगपति और अलीबाबा के को-फाउंडर जैकमा भी शामिल हैं।

ऐसा नहीं है कि चीन में सिर्फ उद्योगपति ही गायब होते है। कलाकार, खिलाड़ी और एक्टिविस्ट भी China सरकार के जांच के नाम पर गायब हो जाते है। इनमे से कुछ लोग वापस आ गए कुछ अभी गायब हैं। गायब हुए सभी उद्योगपति कलाकार, खिलाड़ी और एक्टिविस्ट जिसने भी चीन के चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी या उसके किसी अधिकारी के खिलाफ कोई सार्वजनिक बयान दिया वो सरकार के निशाने पर आया और गायब हो गया।

चलिए जानते है उन उद्योगपतियों से जो सरकार के खिलाफ आवाज उठाने के बाद गायब हो गए।
1. बाओ फान 16 फ़रवरी 2023 को गायब हो गए थे।
नाम- बाओ फान
पेशा- बैंकर इन्वेस्टर
कंपनी- चाइना रेनेसां
कब गायब हुए- 16 फ़रवरी 2023 (अनुमानित)
कंपनी का बयान- एक जाँच में सरकार की मदद कर रहे हैं।

2. जैकमा ने चीन के सरकार के खिलाफ आर्थिक नीतियो को ख़राब बताया था, अब जैकमा पब्लिक में दिखाई नहीं देते हैं।
नाम- जैकमा
पेशा- बिजिनेसमैन
कंपनी- अलीबाब
कब गायब हुए- अक्टूबर 2020
कंपनी का बयान- एक जाँच में सरकार की मदद कर रहे हैं।
जैकमा गायब होने के 2 महीने बाद वापस आ गए लेकिन अब पब्लिक में नहीं दिखते हैं।

3. पेंग शुआई एक टेनिस खिलाड़ी हैं। शुआई ने जिंगपिंग के एक करीबी नेता पर यौन शोषण का आरोप लगाया था उसके बाद पेंग शुआई गायब हो गई।
नाम- पेंग शुआई
पेशा- टेनिस खिलाड़ी
कब गायब हुए- 3 नवंबर 2021
गायब होए के 15 दी बाद पेंग शुआई का एक मेल आया, उन्होंने कि मैंने कोई आरोप नहीं लगाए हैं यौन शोषण की बात गलत हैं।

4. व्हिटनी डुआन ने चीन के प्रधानमंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था उसके बाद व्हिटनी डुआन 4 सालो तक गायब रहीं।
नाम- व्हिटनी डुआन
पेशा- बिजिनेसमैन
कब गायब हुए- 2017
वापसी – सितम्बर 2021 में पूर्व पति से बात हुई
व्हिटनी डुआन ने अपने पूर्व पति से अपनी किताब न छापने को कहा जिसमे चीनी सरकार के करप्शन का ब्योरा था।

5. रेन झिकियांग ने कोरोना कल के दौरान चीनी सरकार पर निशाना साधा था, झिकियांग इ जिंगपिंग को जोकर कहा था अब वो जेल में हैं।
नाम- रेन झिकियांग
पेशा- रियाल स्टेट
कब गायब हुए- मार्च 2020
वापसी – अभी तक वापसी नहीं हुई हैं।
रेन झिकियांग आर्थिक अपराधों पर 18 साल की सजा काट रहे हैं।

गुओ ग्वांगचांग चीन के वारेन बफे कहे जाते हैं। गुओ ग्वांगचांग एक सरकारी जाँच में फंसे जिससे उनको 1.3 बिलियन का घाटा हुआ।
नाम- गुओ ग्वांगचांग
पेशा- बैंकर इन्वेस्टर
कंपनी- फॉसुन इंटरनेशनल
कब गायब हुए- दिसंबर 2015
वापसी – कुछ ही दिनों में कंपनी वापस लौट आये।
गुओ ग्वांगचांग को मात्रा कुछ ही दिनों में 1.3 बिलियन का घाटा हुआ था।

6. शियाओ जियानहुआ को हॉंगकॉंग के एक होटल से उठाया गया था जिसके बाद वो अभी तक वापस नहीं आये।
नाम- शियाओ जियानहुआ
पेशा- बैंकर इन्वेस्टर
कंपनी- टुमॉरो ग्रुप
कब गायब हुए- जनवरी 2017
वापसी – शियाओ जियानहुआ की वापसी नहीं हुई वो अभी तक जेल में हैं।
शियाओ जियानहुआ के ग़ायब होने के बाद उनकी कंपनी टुमॉरो ग्रुप पर सरकार का कब्ज़ा हैं।

7. शू मिंग कभी चीन के 8 वें अमीरों में शामिल थे, करप्शन के आरोप में जेल गए जहाँ उनकी रहस्यमय मौत हो गई।
नाम- शू मिंग
पेशा- बिजिनेसमैन
कंपनी- डालियान शिडे ग्रुप
कब गायब हुए- 2012
वापसी – कभी वापस नहीं आ पाए।
शू मिंग करप्शन के आरोप में जेल गए थे, जेल में ही उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई।

ये भी पढ़े: 7th Pay Commission: लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुशखबरी, 4% का इजाफा

Exit mobile version