Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के पिनाहट थाना क्षेत्र के नयापुर मोहल्ले से तीन दिन पहले घर के बाहर खेलते हुए एक 8 साल का बालक लापता हो गया था। शुक्रवार को परिजनों ने बेटे के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद भी हाईटेक होने का दवा करने वाली आगरा पुलिस भी लापता रौनक को नहीं ढूंढ़ पाई थी। काफी खोजबीन के बाद रौनक की ली लाश घर के पीछे गली में पड़ा मिला। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस मुस्तैदी से पड़ताल करती तो पहले दिन ही रौनक को बरामद किया जा सकता था।
Bhatni Deoria: पिता के मामा-मामी ने 10 वर्षीय मासूम की दी बलि, तंत्र-मंत्र की चक्कर में की हत्या
मंगलवार को पुलिस ने रौनक के हत्या के मामले में एक चौकाने वाला खुलासा किया है। रौनक का कातिल को और नहीं बल्कि बालक की माँ और चाचा ही निकले। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देवर-भाभी के बीच अवैध सम्बन्ध था। रौनक ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। उन दोनों को डर था कि रौनक इनके अवैध सम्बन्ध के बारे में किसी को बता न दे। इसी वजह से उसके चाचा ने मासूम को मौत के घाट उतर दिया। वही बेटे रौनक के लाश को ठिकाने लगाने में माँ ने भी साथ दिया था।
बेटे के लापता होने के बाद पिता ने पुलिस को मामले कि सूचना दी थी। पुलिस मौके पहुंची तो देखा कि करण सिंह के घर में बने एक कमरे में ताला लगा था। हालाँकि तब पुलिस ने उस कमरे को नहीं देखा था। परिजनों ने उस कमरे को खोलने से इंकार दिया था। सोमवार को जाँच के दौरान उसी कमरे से बनियान मिला था। सीढ़ियों और छत पर खून के निशान भी थे।
ये भी पढ़ें: Sambhal Hinsa: धर्मनिरपेक्षता के नाम पर हमारी सांस्कृतिक प्रथाओं के लिए मारकाट कब थमेगी?
घर के बंद कमरे में मिली बनयान गेरुआ रंग से रौनक लिखा था। उस पर करीब 20 से 21 लाल और पीले कलर की बिंदी लगी थी। घर सीढ़ियों पर खून के धब्बे मिले।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर की तन हड्डियां टूटे होने की बात सामने आई है। उसके सिर पर किसी भारी चीज़ से प्रहार कर हत्या की गई है। गले पर भी हलके चोट के निशान है। लेकिन इससे मौत नहीं हो सकती है। उधर पोस्टमार्टम के बाद शव आने के बाद कोहराम मच गया।