Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने मिला। यहाँ बीच सड़क पर एक लड़की ने एक लडके की पिटाई शुरू कर दी। जब कुछ लोग बीच बचाव करने आए और सार्वजनिक तौर पर ड्रामा ना करने की बात कही तो लड़की भड़क गई और लड़के की पोल खोलकर रख दी। लड़की ने जो लड़के पर आरोप लगाया है उसे सुनकर हर कोई हैरान है।
दरअसल, पूरा मामला (Agra) आगरा कैंट रेलवे रोड का बताया जा रहा है। यहाँ एक युवती ने बीच सड़क पर ही अपने प्रेमी की पिटाई शुरू कर दी। बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखकर लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। लोगों ने जब लड़की को रोकने की कोशिश तो युवती ने युवक पर आरोपों की बारिश शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें:- Deoria News: कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर किया दुष्कर्म, युवती की तहरीर से उठा बड़ा सवाल
लड़की चीख-चीखकर लड़के पर आरोप लगा रही थी कि इसने मेरा बच्चा मारा है अब छोड़कर भाग रहा है। अभी मिला है। युवती ने बताया कि वह लखनऊ की रहने वाली है और पिछले एक साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी।
लड़की ने लड़के पर आरोप लगाया है कि उसने अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ शारीरिक शोषण किया है। इतना ही नहीं रिलेशनशिप के दौरान लड़की प्रेग्नेंट हो गई तो आरोपी युवक ने गर्भपात करा दिया। अब वह लड़की को छोड़कर भाग रहा है लेकिन पकड़ा गया।
लड़की ने युवक को पकड़कर बीच रास्ते पर पिटाई शुरू कर दी। जिसक एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मारपीट देखकर लोगों कि भीड़ इकठ्ठा हो गई। भीड़ में किसी ने लड़ाई का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।