Site icon Sachchai Bharat Ki

Banda UP: शादी से पहले प्रेमी के साथ फरार दुल्हन, 13 जुलाई को होनी थी शादी

Banda UP

Banda UP: बाँदा जिले में घर में चल रहे शादी की तैयारियों के बीच युवती अपने प्रेमी के फरार हो गई। घर में शादी का माहौल था। एक तरफ शादी की ख़ुशी थी दूसरी तरफ परिजन शादी की तैयारी कर रहे थे। 13 जुलाई को घर बारात आने वाली थी। परिजन कार्ड बांटने और दहेज़ का सामान लेने मार्किट गए हुए थे। तभी मौका देखकर दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। परिजन जब घर लौटे और उन्हें इसकी जानकारी हुई तो सन्न रह गए। फिर उन्होंने स्थानीय थाने में इसकी शिकायत की।

यह भी पढ़ें: Moradabad: मजहब की दीवार तोड़कर प्यार को अपनाया, शिफा से संध्या बनी और रचाई शादी

पीड़ित परिवार के शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच में जुट गई। पुलिस सर्विलांस की मदद से युवती को ढूंढने की कोशिश कर रही है। साथ आस-पास लगे CCTV कैमरे के फुटेज को भी खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द से जड़ युवती को ढूंढकर कोर्ट में पेश कर दिया जायेगा। मामला बाँदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र का है।

यहाँ रहने वाले परिजनों पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उनकी बेटी कि उम्र 22 साल है वो घर से सामान लेने के बहाने निकली थी उसके बाद गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद जब उसका कही अता-पता नहीं चला। इसी 13 जुलाई को उसकी बारात आनी थी।

यह भी पढ़ें: UP Crime: युवती से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, माँ को भी बनाया अपनी हवस का शिकार

परिजनों का आरोप है कि इलाके का रहने वाला लड़का उसे बहला फुसलाकर ले गया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपी युवक के खिलाफ कार्यवाई की मांग कि है। परिजनों का कहना है कि शादी का सभी तैयारी कि जा रही थी। इसी बिच ये घटना हो गई।

इस मामले में तिंदवारी थानाध्यक्ष कृष्ण तिवारी का कहना है कि एक लड़की के लापता होने कि घटना सामने आई है। पीड़ित परिजन के तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सर्विलांस के जरिए दोनों कि खोजबीन की जा रही है। उनका सुराग लगते ही बरामद कर आगे की कार्यवाई की जाएगी। Banda UP

Exit mobile version