Bihar Crime: इस वक़्त पत्नियों के द्वारा पतियों की हत्या करने या करनवाने का चलन बढ़ता ही जा रहा है। इनडोर की सिनम रघुवंशी ने जिस तरह अपने पति की हत्या करवाई थी ठीक वैसा ही मामला बिहार के औरंगाबाद से सामने आई है। जहाँ 60 साल के फूफा के प्यार में पागल 27 वर्षीय भतीजी ने पति की हत्या करवा दी। गूंजा का अपने फूफा के साथ पिछले 15 साल से अफेयर चल रहा था। यानि जब गूंजा मात्रा 13 साल कि थी तभी उसको फूफा से प्यार हो गया था। तब फूफा की उम्र 45 साल थी।
21 जून 2025 को 27 वर्षीय प्रियांशु उर्फ़ गोलू की की गोली मरकर हत्या कर दी गई थी। एक महीने पहले ही यानि 21 मई 2025 को प्रयांशु और गूंजा की शादी हुई थी। शादी के मंडप से ही गूंजा ने पति को मारने की खौफनाक प्लान तैयार किया था। शादी के महज एक महीने बाद ही पत्नी ने शूटर हायर करके पति की हत्या करवा दी। 2 जुलाई को पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया और आरोपी फूफा जीवन सिंह अभी फरार चल रहा है। दोनों ने प्रियांशु की हत्या करने के लिए झारखण्ड से शूटर हायर किए थे। पुलिस ने दोनों शूटर जयशंकर चौबे और मुकेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। तो चलिए फूफा-भतीजी के प्यार में पति के मर्डर की पूरी कहानी पढ़िए …
दरअसल गुंजा बचपन से ही अपने फूफे जीवन सिंह के घर पली-बढ़ी, पढ़ी-लिखी। समय के साथ उनसे उनकी नज़दीकियां बढ़ीं, और कुछ सालों पहले दोनों के बीच आहिस्ता-आहिस्ता रोमांस की शुरुआत हो गई। उम्र का अँधेरा कोई मतलब नहीं रखता था प्यार था तो बस वही नजर आता था। गूंजा ने बताया कि- बुआ को हमारे रिश्ते के बारे में कभी शक नहीं हुआ। हमें जब भी मिलना होता था तब हम घर में ही मिला करते थे। अप्रैल में बुआ ने हमें देख लिया और बात पूरे घर में फ़ैल गई। तब पिता ने लड़का देखना शुरू कर दिया।
ये भी पढ़ें: Jhansi Hatyakand: सोनम से भी शातिर निकली झांसी की पूजा, रिश्तों की आड़ में रचा खौफनाक खेल
गुंजा बताती है कि “मुझे पता था वो मुझसे उम्र में बहुत बड़े हैं, लेकिन दिल की आवाज़ पर प्यार बेहिसाब हो गया। अफेयर इतनी गहराई तक गया कि गुंजा ने दो शादियाँ फूफा की मदद से तोड़ीं। जब घरवालों ने 21 मई को उसकी शादी प्रियांशु से तय कर दी, तो बदलाव का समय आने लगा। मैंने फूफा से के बार कहा चलो हम भाग चलते हैं। लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
शादी की रस्मों में पनपा मर्डर का बीज
21 मई की रात मंडप में गुंजा ने मन ही मन ठान लिया- “मैं इस शादी को बर्दाश्त नहीं कर सकती, अब मैं फूफा के साथ रहना चाहती हूँ।” महज एक महीने बाद उसने अपने अफ़ेयर पार्टनर फूफा से दो शूटर हायर किए—झारखंड से आए जयशंकर चौबे और मुकेश शर्मा। योजना तैयार थी।प्रियांशु ट्रेन से लौटकर 24 जून रात को चंदौली रेलवे स्टेशन पहुंचा। गांव के दो दोस्त उसे लेने गए। वो साल करके अपनी लोकेशन बता रहा था मई शूटर को लोकेशन दे रही थी।

नवीनगर थाना क्षेत्र के लेंबोखाप गांव के पास शूटर्स ने प्रियांशु के गाड़ी रुकवाई और 4 गोलियां मारीं। गोलियां मारने के बाद शूटर्स ने गूंजा को बताया कि काम हो गया है लेकिन वो मरा नहीं है। प्रियांशु के साथ बाइक पर बैठे दोनों लड़के उसे अस्पताल ले गए जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
प्रियांशु के हत्या के बाद एसपी अंबरीश राहुल के निर्देश पर SIT का गठन किया गया। SIT ने जाँच शुरू की। कई CCTV फुटेज खंगाले, कई लोगों से बात की और प्रियांशु को लेकर आने वाले दोनों लड़कों को उठाया गया। कई घंटों के पूछताछ के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया।
ये भी पढ़ें: Deoria Crime: प्रेम प्रसंग में उपेक्षा से आहत विवाहिता ने की ख़ुदकुशी, प्रेमी को भेजी तस्वीर
काफी म्हणत करने के बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने प्रियांशु के मोबाइल की जाँच की तो पता चला की हत्या से पहले प्रियांशु ने गूंजा से बात की थी। प्रियांशु के मोबाइल का कॉल डिटेल निकलवाया गया तो पता चला कि प्रियांशु लगातार गूंजा के सम्पर्क में था।
पलिस को थोड़ा शक हुआ तो पुलिस ने गूंजा के फ़ोन का भी कॉल डिटेल्स निकलवाई तो उसमे एक ऐसा नंबर मिला जिसपर 50 से ज्यादा बार बात हुई थी। पुलिस ने जब गूंजा का फ़ोन माँगा तो देने से आनाकानी करने लगी। जब शक गहरा हुआ तो पत्नी को हिरासत में लिया गया।
एसपी अंबरीश राहुल ने बताया कि गिरफ्तार गूंजा ने हत्या कि बात कबूल कर ली है। आरोपी पत्नी का अपने फूफा से पिछले 15 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्रियांशु के साथ शादी से खुश नहीं थी।
