Site icon Sachchai Bharat Ki

Bihar Election: चुनावी ड्यूटी में जा रहे जवान की हुई मौत, बस में 70 जवान थे सवार

Bihar Election

Bihar Election: एक जवान हमेशा जंग के मैदान में वीरगति को प्राप्त होना चाहता है। लेकिन मौसम का कहर इतना ज्यादा बढ़ चुका है कि हर कोई गर्मी का शिकार हो रहा है। दरअसल, भोजपुर में इंडियन रिजर्व पुलिस नागालैंड के एक जवान की मौत हो गई। सीवान से चुनाव कराकर अपने बटालियन के साथ रोहतास में चुनावी ड्यूटी में जा रहे थे। इसी दौरान उनकी चलती बस में मौत हो गई। बस में करीब 70 जवान सवार थे। उनकी तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें काफी पसीना आ रहा था। आरा शहर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक जवान नागालैंड के मोकोकचुंग थाना क्षेत्र खेंसा गांव निवासी एलेमरेन के 42 वर्षीय पुत्र अकंगलूबा हैं।

हीट स्ट्रोक से हुई मौत

इस दुखद घटना के पीछे का कारण है हीट स्ट्रोक। जवानों के बटालियन के साथ हो रहे चुनावी कार्यक्रम के दौरान, जवान की स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ी और उन्हें काफी पसीना आने लगा। उन्हें आरा शहर के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु का दुखद समाचार सामने आया। बात दें कि जवान की तबीयत कोईलवर क्षेत्र के कोईलवर के समीप खराब हुई।

बटालियन के अन्य जवानों ने उनकी स्थिति को लेकर जिला प्रशासन को सूचित किया और उन्हें सहायता प्रदान की गई। शव का पोस्टमॉर्टम किया गया और फिर उसे नागालैंड भेज दिया गया। सूचना पर डीएम महेंद्र यादव, एसपी नीरज कुमार और एसएसपी परिचय कुमार सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।

चुनावी कार्यक्रम के तहत कर रहे थे यात्रा

मृतक जवान कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे और वे बिहार में लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम के तहत यात्रा कर रहे थे। उनका निवासी नागालैंड के मोकोकचुंग क्षेत्र के खेंसा गांव में था। आपको बता दें कि मृतक जवान नागालैंड पुलिस के 10th Nap (IR) में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे। इधर, डीएम महेंद्र यादव ने बताया कि अकंगलूबा सीवान से चुनाव करा कर सातवें चरण का चुनाव कराने के लिए रोहतास जा रहे थे।

Ayodhya News: गर्मी से श्रद्धालुओं का बुरा हाल, बिजली कटौती से संत भी है परेशान

Exit mobile version