Bihar News: अजब प्रेम की गज़ब कहानी फिल्म तो अपने देखा होगा। बिहार के बांका से एक अजब-गज़ब मामला देखने को मिला है। यहाँ एक दामाद को अपनी सास से ही प्यार हो गया है। सुनाने में थोड़ा अजीब लग रहा होगा लेकिन ये सच है। धीरे-धीरे दोनों का प्यार परवान चढाने लगा। इसकी भनक जब जब ससुर को हुई तो उसने अपने दामाद की शादी अपने पत्नी से करवा दिया। आज ये मामला पुरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला बांका थाना क्षेत्र के छत्रपाल पंचायत के हीर मोती गांव का है।
क्या है पूरा मामला आईये जानते है
दरअसल 30 साल पहले सिकंदर यादव की शादी दिलेश्वर और गीता देवी की बेटी से हुई थी। सिकंदर यादव की एक बेटी और एक बेटा है। इसी दौरान सिकंदर की पत्नी की मौत हो गई। पत्नी की मौत के बाद सिकन्दर ससुराल में ही रहने लगा। इसी बीच सिकंदर अपनी सास के करीब होने लगा। धीरे-धीरे सिकंदर का अपनी 45 वर्षीय सास गीता के साथ प्रेम-प्रसंग हो गया। जब इसकी भनक दिलेश्वर को लगी तो उसने जाँच पड़ताल की।
यह भी पढ़ें: Bhojpuri Actress Amrita Pandey ने कहा सबको अलविदा, मौत से पहले लगाया स्टेट्स
जाँच पड़ताल के दौरान दिलेश्वर ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद दिलेश्वर ने पंचायत को इसकी सूचना दी। पंचायत और ग्रामीणों के सामने सिकंदर यादव ने सास से अपने प्यार का इजहार किया। इसके बाद दिलेश्वर और ग्रामीणों ने मिलकर दामाद सिकन्दर और पत्नी जीना देवी की शादी करा दी। इतनी ही नहीं दिलेश्वर ने पत्नी गीता देवी और दामाद सिकंदर का कोर्ट मैरिज भी करवाया। उसके बाद सिकन्दर यादव अपनी पूर्व सास यानि पत्नी को लेकर अपने घर विदा हो गए। Bihar News