Site icon Sachchai Bharat Ki

Telangana में BRS ने किया जनसभा का आयोजन

Telangana

Telangana

Telangana के खम्मम में BRS ने एक जनसभा का आयोजन किया। जनसभा में मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की उपस्थिति में दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल, पंजाब के CM भगवंत मान, केरल के CM पिनाराई विजयन, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और CPI महासचिव डी. राजा शामिल हुए।

Telangana में जनसभा को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा- कल BJP की कार्यकारिणी बैठक खत्म हुई, उन्होंने कहा कि 400 दिन बाकी है, हमें तो लगता था कि ये सरकार वो है जो दावा करती थी कि हटेगी नहीं लेकिन अब वो स्वयं स्वीकार रहे हैं कि अब 400 दिन है। जो सरकार अपने दिन गिनने लगे तो समझ लो ये सरकार 400 दिन बाद रुकने वाली नहीं है।

ये भी पढ़िए: भारतीय पहलवानो ने किया WFI के खिलाफ जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन

वहीँ केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने जानसभा को सम्बोधित करते हुए कहा- हमारी सभी देशी भाषाओं को दरकिनार करते हुए हिंदी को राष्ट्रभाषा के रूप में चित्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। अपनी मातृभाषाओं को खत्म कर हिंदी थोपने से राष्ट्र की अखंडता प्रभावित होगी।

जानसभा को सम्बोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा, उन्होंने कहा- भारतीय जुमला पार्टी (बीजेपी) देश को गुमराह कर रही है। वे हर चीज हासिल करना चाहते हैं। जहां वह नहीं जीतते वहां उपचुनाव द्वारा जीत जाते हैं।

Exit mobile version