उत्तर प्रदेश के Bulandshahr जिले में एक देशविरोधी नारेबाजी का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। यह मामला थाना औरंगाबाद क्षेत्र के चरोरा मुस्तफाबाद गांव का है, जहां एक युवक वीडियो में खुलेआम “पाकिस्तान जिंदाबाद” के नारे लगाता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि वहां मौजूद कोई व्यक्ति उसे बार-बार ऐसे नारे लगाने से मना कर रहा है, लेकिन वह अपनी हरकत जारी रखता है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, मचा बवाल
सूत्रों के मुताबिक, यह वीडियो कुछ दिन पहले का है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान अनस के रूप में हुई, जो चरोरा मुस्तफाबाद गांव का रहने वाला है।
ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, लाश के साथ रात भर सोई रही
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
बुलंदशहर के एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने जानकारी दी कि पुलिस ने वीडियो की जांच कर उसकी सत्यता की पुष्टि की। इसके बाद आरोपी अनस को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने न केवल पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए, बल्कि प्रधानमंत्री के लिए आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया।
न्यायालय में पेशी और कानूनी कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद विधिक कार्रवाई के तहत न्यायालय में पेश किया। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे मामलों में कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।
ये भी पढ़ें: Kanpur: चोर चोरी के बाद गद्दे पर सो गया, सुबह घरवालों ने पकड़कर की धुनाई
एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने सख्त लहजे में कहा- “देशविरोधी गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी।”
इलाके में चर्चा का माहौल
घटना के बाद से क्षेत्र में चर्चा का माहौल गर्म है। कई लोग इस हरकत की निंदा कर रहे हैं और आरोपी के खिलाफ कठोर सजा की मांग कर रहे हैं। वहीं, पुलिस की त्वरित कार्रवाई की भी सराहना हो रही है।
