Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र में एक महिला के आत्महत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति को गिरफ्तार किया है। हालाँकि ये मामला ढाई साल पहले की है।जाँच के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है।
इसमें महिला ने शादी के तीन साल बाद भी शारीरिक सम्बन्ध ना बनाने की बात लिखी है। उसने लिखा है इस प्रताड़ना से तंग आकर जान दे रही हूँ। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने महिला के पति को ढाई साल बाद गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़िए: Kushinagar: नौकरी के लालच में दो लोग हुए धोखाधडी का शिकार
मिली जानकारी अनुसार सीआईएसएफ कैंप, हिर्री माइंस के रहने वाले नागेंद्र यादव की 25 वर्षीया पूजा यादव ने 21 सितम्बर 2021 को घर में ही फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली। इसके बाद पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर जाँच शुरू कर दी।
जाँच के दौरान अगले दिन उसके घर से पुलिस को क्षत विक्षत हालत में एक सुसाइड नोट मिला है। उसमे पूजा ने लिखा था शादी के तीन साल भी वह शारीरिक सुख से वंचित है। जिससे तंग आकर आत्महत्या कर कर रही हुन्न।
ये भी पढ़िए: Rakhi Sawant ने पति आदिल खान पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप
सुसाइड नोट में यह भी लिखा था कि उसे किसी तरह से सुख नहीं मिला। पुलिस ने बताया कि महिला के बच्चे भी नहीं थे। पति से शारीरिक सुख नहीं मिलने के कारण आहत होकर खुदखुशी के लिए कदम उठाया।
पुलिस ने इस पत्र की हेंड राइटिंग जांच के लिए रायपुर भेजा था। इसकी जांच में पता चला कि पत्र पूजा ने ही लिखा था। इस आधार पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर नागेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।
