Site icon Sachchai Bharat Ki

CM योगी आदित्यनाथ ने दी मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन की बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को उनके जन्मदिन की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा- उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूँ।

आपको बता दें कि मुलायम सिंह यादव का आज 82वां जन्मदिन है। उनका जन्म 22 नवंबर 1939 को इटावा जिले के सैफई में हुआ था। मुलायम का जन्मदिन लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग स्थित पार्टी कार्यालय में आज मनाया जाएगा। इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी शामिल होंगे। वहीं, प्रदेशभर में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाएंगे।

Exit mobile version