Deepika padukone’s Pregnancy: दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हाल ही में, दीपिका और उनके पति रणवीर सिंह ने मुंबई में हुए लोकसभा चुनावों में वोट डाला। जिसके बाद से दीपिका की तस्वीरें और वीडियोज सामने आये। तस्वीरों के आते ही सोशल मीडिया पर ट्रोल्स का सिलसिला शुरू हो गया है। उन्हें कहा जा रहा है कि वे नकली प्रेग्नेंसी है। हालांकि, अब कई सेलेब्स ने उनका समर्थन किया है।
बताते दें कि 20 मई को महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के मतदान का चौथा चरण था। इस दौरान सभी सेलेब्स ने बढ़-चढ़कर मतदान किया। इस दौरान दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी साथ नजर आए। दीपिका पादुकोण सफेद ओवरसाइज्ड शर्ट पहनी नजर आई थीं। तस्वीरों में उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था।
डिसूजा ने पोस्ट कर जताया समर्थन
हाल ही में जर्नलिस्ट फाय डिसूजा ने एक पोस्ट जारी कर दीपिका पादुकोण का सपोर्ट किया था। उन्होंने लिखा था, डियर सोशल मीडिया, दीपिका पादुकोण अपनी डेमोक्रेटिक ड्यूटी पूरी करने बाहर निकलीं और वोट दिया। उन्होंने आपसे बॉडी या प्रेग्नेंसी पर फीडबैक नहीं मांगा है। आपको उनकी जिंदगी की किसी भी चीज पर कमेंट करने का कोई हक नहीं है। रुक जाइए।
यह भी पढ़ें: Pushpa 2: श्रीवल्ली का नशा दर्शकों पर छाया, जबरजस्त अदाओं के साथ आया नए गाने का टीजर
फाय की पोस्ट में कई सेलेब्स ने दीपिका का सपोर्ट किया है। श्रुति सेठ ने कमेंट कर लिखा है, खुशकिस्मती से दीपिका पादुकोण दुनिया जीतने में व्यस्त हैं और उन्हें इन सबसे फर्क नहीं पड़ता। वो आपके विचारों से पर नहीं चलती। इस पोस्ट को आलिया भट्ट, सोनी राजदान, रकुल प्रीत सिंह, सोनाक्षी सिन्हा, भूमि पेडनेकर द्वारा लाइक किया गया है।
सितंबर में आ रही खुशखबरी
दीपिका ने अपने फैंस को यह खुशखबरी दी कि वह और रणवीर साल के बीच यानी सितंबर में पिता-मां बनने वाले हैं। उन्होंने बताया कि उनका बच्चा सितंबर में जन्म लेगा। इससे पहले, दीपिका ने अपनी डिप्रेशन के बारे में खुलकर बात की थी और सोशल मीडिया पर मात्रिमोनियल हैपिनेस को साझा किया था। उनके फैंस ने इस खबर को जानकर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
प्रेग्नेंसी में भी कर रही शूट
दीपिका पादुकोण जल्द रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की फिल्म सिंघम अगेन में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वो शक्ति शेट्टी का रोल प्ले कर रही है। हाल ही में सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, जिनमें पादुकोण प्रेग्नेंसी में शूट करती दिखी।
यह भी पढ़ें: Nancy Tyagi: किसने कांस में खुद के सिले कपड़े पहनकर रचा इतिहास? जानें कौन हैं नैन्सी त्यागी?