Deoria: जिले के मोहनी देवी गांव में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां 23 वर्षीय ई-रिक्शा चालक शिव शंकर राजभर उर्फ मनी राजभर की करंट लगने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार शिव शंकर अपना ई-रिक्शा चार्ज कर रहा था। अचानक चार्जिंग तार में तेज करंट उतर आया और वह उसकी चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह मौके पर ही गिर पड़ा। परिजन आनन-फानन में उसे देवरिया मेडिकल कॉलेज ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें: Salempur Train Hadsa: 25 वर्षीय पिन्टू यादव की दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव में शोक की लहर
युवक की मौत की खबर सुनते ही पूरे गांव में मातम छा गया। ग्रामीणों ने बताया कि शिव शंकर मेहनती और मिलनसार स्वभाव का था। वह परिवार की जिम्मेदारी उठाता था और रिक्शा चलाकर घर का खर्च संभालता था।
ये भी पढ़ें: Deoria रेलवे स्टेशन हमला: 7 किन्नरों का गैंग गिरफ्तार, मेडिकल चेकअप में हैरान करने वाला खुलासा
सुरक्षा पर उठे सवाल
घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था और चार्जिंग प्वाइंट की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि खराब तारों और लापरवाही के कारण ऐसे हादसे बार-बार हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
