Deoria Hadsa: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक बेहद मार्मिक और साहसिक घटना सामने आई है। गोरखपुर जिले के पूरे गांव निवासी 20 वर्षीय युवक अभय यादव ने बुधवार को अपने तीन दोस्तों की जान बचाने के लिए गौरा नदी में छलांग लगा दी। तीनों दोस्तों को बचा तो लिया, लेकिन खुद गहरे पानी में डूब गया। अब एनडीआरएफ और गोताखोरों की टीमें 17 घंटे से अभय की तलाश में जुटी हैं।
कैसे हुआ हादसा?
अभय यादव, जो इसी साल हाईस्कूल पास कर महाराष्ट्र के पुणे से छुट्टियों में अपने नाना के घर सोनबरसा गांव (रुद्रपुर, देवरिया) आया था, अपने दोस्तों मुकेश, किसन और राज के साथ नदी में नहाने गया था। नहाते वक्त तीनों दोस्त गहरे पानी में डूबने लगे। अभय ने बिना देरी किए छलांग लगाकर तीनों को बाहर निकाल लिया।
ये भी पढ़ें: Deoria Crime: पति ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी की अश्लील तस्वीरें वायरल कीं, पुलिस ने दर्ज किया केस
लेकिन इतने में वह खुद गहरे पानी में फंस गया और लापता हो गया। अभय के नाना रामअधार यादव, जो पास में ही भैंस चरा रहे थे, दौड़कर पहुंचे लेकिन तब तक अभय डूब चुका था।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
देवरिया जिले के रुद्रपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह के अनुसार, एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। अब तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला है।
ये भी पढ़ें: Deoria के लार टाउन में मोहर्रम जुलूस के दौरान लहराया गया फिलिस्तीन का झंडा, जांच में जुटा प्रशासन
परिवार में मातम
अभय के पिता पूर्णमासी यादव पुणे में पेंट पॉलिश का काम करते हैं। वे बताते हैं कि अभय उनका सबसे बड़ा बेटा था, और महज छुट्टी में गांव आया था। बेटे की बहादुरी पर गर्व है, लेकिन उसका खो जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। अभय की मां, बहन और छोटा भाई भी सदमे में हैं।
Deoria: महिला के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म, आरोपी फरार, पुलिस ने दर्ज किया केस

Deoria: जिले के महुआडीह थाना क्षेत्र से एक शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। शुक्रवार को एक महिला के साथ उसी के गांव के युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर महुआडीह पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। ये ख़बर भी पढ़िए…
