Site icon Sachchai Bharat Ki

Deoria Hadsa: खाना बनाते समय आग लगने से माँ बेटी की जलकर मौत

Deoria Hadsa

Deoria Hadsa: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहाँ खाना बनाते समय आग लगाने से माँ बेटी बुरी तरह झुलस गए उन्हें इलाज के ले जाते समय रस्ते में ही दोनों की मौत हो गई।

दरअसल, जिले के करौटा गांव में खाना बनाते समय गैस रिसाव से आग लग गई। जिसमे खाना बना रही महिला और उसकी बेटी बुरी तरह झुलस गई। दोनों ने इलाज के लिए ले जाते समय दम तोड़ दिया। आग लगाने से पूरे इलाके हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।

ये भी पढ़े: Deoria News: बंदी को पानी की जगह पीला रहा था शराब, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जिले के मईल थाना क्षेत्र के करौटा गांव के रहने वाले उपेंद्र मद्धेशिया की 35 वर्षीय पत्नी नीतू मद्धेशिया दोपहर को खाना बना रही थी। गैस रिसाव की वजह से आग लग गई। महिला उसी कमरे में बेटी को लेकर छिप गई। धीरे-धीरे आग पूरे कमरे में फ़ैल गई जिससे माँ-बेटी बुरी तरह झुलस गई।

आनन-फानन में परिजन उन्हें पीएचसी परसिया चंदौर ले गए जहा से हालत नाजुक देह डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया। परिजन मां-बेटी को इलाज के लिए जिला मुख्यालय ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला जिला पंचायत कि सदस्य थी।

थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि खाना बनाते समय आग से झुलसने की सूचना है। परिजन मृतकों का शव घर लेकर आ रहे हैं। आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। Deoria Hadsa

Exit mobile version