Site icon Sachchai Bharat Ki

देवरिया: जानिए किस विधानसभा में कितनी वोटिंग हुई

देवरिया: विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 आज (3 फरवरी ) को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं भयमुक्त सम्पन्न हुआ।
जिले में सुबह 11 बजे तक 19.64 % वोटिंग हुए हालाँकि ये अकड़ा दोपहर तक लगातार बढ़ता गया, दोपहर के 1 बजे तक ये अकड़ा बढ़कर 34.23 % हो गया। दोपहर तक जिले के रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र में लोगो ने बढ़-चढ़कर कर मतदान किया। दोपहर के 3 बजे तक ये अकड़ा बढ़कर 45.35 % पर पहुँच गया जबकि 5 बजे तक 51.51 % मतदान हुए। 3 बजे तक के आकड़ों पर नज़र डालें तो पथरदेवा विधानसभा में वोटिंग % बढती नज़र आयी। जबकि 5 बजे तक के आकड़ों में रामपुर कारखाना विधान सभा में वोटों की संख्या बढती नज़र आयी।
देवरिया कंट्रोल रूम से प्राप्त शाम 6 बजे तक के अनन्तिम आकड़ों पर नज़र डालते है-
336 रुद्रपुर विधानसभा में 55.24%
337 देवरिया विधानसभा में 55.21%
338 पथरदेवा विधानसभा में 59.47%
339 रामपुर कारखाना विधानसभा में 57.75%
340 भाटपाररानी विधानसभा में 56.07%
341 सलेमपुर विधानसभा में 52.88%
342 बरहज विधानसभा में 57.39%
जिले में शाम 6 बजे तक कुल 56.29 % मतदान हुए।

नोट-दिए गए आंकड़े अनुमानित है जिसे बाद में अपडेट किया जा सकता है

Exit mobile version