Site icon Sachchai Bharat Ki

देवरिया/लार रोड: सड़क पर बने ब्रेकर पर बाइक उछलने से युवक की गई जान

देवरिया/लार रोड: आम तौर पर सड़क पर ब्रेकर हादसे को रोकने के लिए बनाया जाता हैं लेकिन राम जानकी मार्ग पर बढ़या हरदो गांव के सामने सड़क पर बना ब्रेकर ही राहगीरों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। यहाँ आए दिन हादसा होता रहता है। बृहस्पतिवार के दिन बाइक से जा रहे एक व्यक्ति की बाइक ब्रेकर के पास अनियंत्रित होकर गई। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़िए: पीयूष जैन के बाद अखिलेश के करीबी इत्र व्यापारी के घर और दफ्तरों पर छापा

कुंडौली गांव निवासी दुर्गेश कुमार किसी काम से लार बाजार गए थे। वापस आते समय राम जानकी मार्ग पर मईल थाना क्षेत्र के बढ़या हरदो गांव के पास ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्गेश गंभीर रूप से घायल हो गए। लोग उन्हें सीएचसी लार ले गए। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद दुर्गेश की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में ही दुर्गेश ने दम तोड़ दिया। दुर्गेश की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। दुर्गेश की पत्नी नीतू खबर सुनकर अचेत हो गईं। दुर्गेश के तीनों बच्चों मुस्कान, अमन, रजत का रो-रो कर बुरा हाल है।

Exit mobile version