Deoria: जिले के महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज परिसर में मंगलवार दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब इमरजेंसी गेट के सामने एक ऑटो चालक अज्ञात युवक का शव उतारकर फरार हो गया। यह घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है।
शव उतारकर भागा ऑटो चालक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर 11 बजे के आसपास एक ऑटो रिक्शा तेज़ी से मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी गेट पर पहुंचा।
ऑटो चालक ने गाड़ी रोकी और उसमें बैठे एक अचेत युवक को नीचे उतारा। इसके बाद, वह बिना किसी से कुछ कहे या किसी को सूचित किए तुरंत वहां से भाग निकला। शुरू में मौजूद लोगों को लगा कि चालक शायद गाड़ी पार्क करने गया होगा, लेकिन जब वह काफी देर तक नहीं लौटा, तो लोगों को संदेह हुआ और उन्होंने युवक की जाँच की।
ये भी पढ़ें: Deoria के कपरवार में अजगर ने बकरी को निगला, वन विभाग से सर्च अभियान की मांग

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
अस्पताल कर्मचारियों ने जब युवक को अचेत पाया, तो देखा कि उसके मुंह से झाग निकल रहा था। तुरंत ही ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों को बुलाया गया। डॉक्टरों ने जाँच के बाद घोषणा की कि युवक की मौत पहले ही हो चुकी थी। शव को इमरजेंसी गेट पर छोड़ने की इस घटना से पूरे मेडिकल कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया।
ये भी पढ़ें: Deoria के बसंतपुर में डेढ़ फीट का घड़ियाल मिलने से हड़कंप, वन विभाग ने छोटी गंडक नदी में छोड़ा
पुलिस ने शुरू की जाँच
सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमरी (मोर्चरी) के लिए भेज दिया।पुलिस के अनुसार, मृतक युवक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष है, जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन मृतक या ऑटो चालक के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
सदर कोतवाल विनोद सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास लगातार जारी हैं। पुलिस मेडिकल कॉलेज परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि उस ऑटो रिक्शा का पता लगाया जा सके कि वह कहाँ से आया था और किस दिशा में गया। उन्होंने कहा कि युवक की पहचान होने के बाद ही उसकी मौत का कारण और आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।
