Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया से एक परेशां करने वाला मामला सामने आया है। जिले के रामपुर बुजुर्ग में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। ममृतक की पहचान चिंता हरण शर्मा पुत्र रसीद गोपाल के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक चिंता हरण शर्मा कैंसर से पीड़ित थे।
ये भी पढ़े: Delhi Crime: बेटे के साथ मिलकर पत्नी ने पति के 10 टुकड़े कर फ्रिज में रखा
परिजनों ने बताया कि चिंता हरण शर्मा कल शाम यानि बुधवार से घर से गायब थे। काफी खोजबीन करने के बाद जब नहीं मिलते तो पुलिस को इसकी शिकायत की, पुलिस ने सुबह तक इंतजार करने को कहा था। सुबह होते ही चिंता हरण शर्मा की लाश पेड़ से लटका मिला। लोगों के अनुसार मृतक चिंता हरण शर्मा काफी मिलनसार व हँसमुख इंसान थे। उनका मानना है कि वो ऐसा नहीं कर सकते हैं।