Deoria जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र अंतर्गत परसौना गांव में खुलेआम तेल चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्रामीणों की शिकायत और एक वायरल वीडियो ने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेल से भरे टैंकर प्रतिदिन एक निजी बाउंड्री में आते हैं, जहां दिन के उजाले में तेल चोरी कर दूसरे वाहनों में ट्रांसफर किया जाता है।
तेल चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
तेल चोरी की यह पूरी घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि टैंकर से तेल निकाल कर अलग ड्रम या कंटेनरों में भरा जा रहा है। यह गतिविधि गांव के विकास जायसवाल की बाउंड्री के भीतर होती है।
ये भी पढ़ें: Deoria: किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी नितेश यादव को 8 महीने बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस की चुप्पी पर उठे सवाल, स्थानीयों में डर और आक्रोश
ग्रामीणों ने बताया कि यह तेल चोरी लंबे समय से लगातार चल रही है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। इससे यह आशंका भी उठ रही है कि कहीं पुलिस खुद इस धंधे में शामिल या राजनीतिक दबाव में तो नहीं है।
स्थानीय निवासियों में डर का माहौल है। उनका कहना है कि जब भी कोई विरोध करता है, उसे धमकाया जाता है। जिससे ग्रामीण अब खुलकर कुछ कहने से भी डर रहे हैं।
कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
तेल जैसी ज्वलनशील वस्तु की खुलेआम हेराफेरी से गंभीर दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत कर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
ये भी पढ़ें: Deoria Crime: देवरिया में चाचा-भतीजे ने युवती से दुष्कर्म कर जेवर हड़पे, केस दर्ज
यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो यह अवैध गतिविधि न केवल गांव की शांति व्यवस्था भंग कर सकती है, बल्कि जानमाल का नुकसान भी करवा सकती है।
प्रशासन की प्रतिक्रिया
मामले पर एएसपी उत्तरी अरविंद कुमार वर्मा ने कहा कि उन्हें इस विषय की जानकारी अभी नहीं है, लेकिन यदि इस तरह की कोई अवैध गतिविधि सामने आई, तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
