Site icon Sachchai Bharat Ki

देवरिया: बरहज सरयू में कूदने जा रहे प्रेमी युगल को लोगों बचाया

देवरिया: बरहज नगर स्थित सरयू तट पर शनिवार की सुबह प्रेमी युगल ने नदी में कूदने का प्रयास किया। जिसे लोगों ने दोनों को रोक लिया। फिर पुलिस सूचना दी, मौके पर पहुंची दोनों को थाने ले गई। दोनों एक ही गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
क्षेत्र के एक गांव की किशोरी सुबह नदी की ओर दौड़ पड़ी। उसका प्रेमी भी उसके साथ दौड़ रहा था। लोगों के अनुसार, दोनों नदी में कूदने जा रहे थे। जिससे वहां खलबली मच गई। दोनों के परिवार के लोग भी नदी की ओर दौड़ पड़े। फिर दोनों को नहीं में कूदने से रोक लिया गया।

ये भी पढ़िए: चार दोस्तों के साथ मिलकर फौजी ने किया गैंगरेप, पड़ोस का रहने वाला है फौजी

किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई। लोगों का कहना है कि किशोरी अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी थी लेकिन परिवार के लोग तैयार नहीं थे। इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि अभी वह बाहर हैं। उन्हें जानकारी मिली है कि दोनों को थाने लाया गया है। पुलिस उनसे बात कर रही है।

Exit mobile version