Site icon Sachchai Bharat Ki

Agra Special: सास का आया बहू पर दिल, जबरन बनाया शारीरिक संबंध, अजब केस सब हैरान

Agra Special

Agra Special: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसके बारे में जान कर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, इस मामले में एक बहू ने इसलिए शिकायत नहीं करी कि उसपर दहेज का दबाव बनाया जा रहा है। बल्कि इसलिए की है क्योंकि उसकी सास ने अपनी ही बहू के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया।

बहू के लगाए गए आरोप के मुताबिक, सास ने उसे एक महीने तक कमरे में बंद रखा और अपने साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी जोर जबरदस्ती की। अब  इस अजीबोगरीब मामले की शिकायत मिलने के बाद जगदीशपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है

जानिए, अजब लोगों की गजब कहानी

मिली जानकारी के मुताबिक, बहू ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में कहा है कि साल 2022 में उसकी शादी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में हुई थी। शादी के बाद से ही लगातार उसे परेशान किया जाने लगा। तरह-तरह की प्रताड़ना दी जाने लगी। बहू का आरोप है कि उसकी सास ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के लिए कई तरह से दबाव बनाया। जब उसने संबंध बनाने से मना कर दिया तो उसे पर ब्लेड से हमला किया गया जिससे उसके हाथ पर कट लग गया।

घर के अन्य लोगों पर भी लगया आरोप

इतना ही नहीं, महिला ने शिकायत करते हुए आगे बताया कि साल 2023 में उसके एक बेटा हुआ। बेटे को पति ने नाजायज माना और उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। मारपीट के बाद उसे घर से निकाल दिया। लेकिन पड़ोसियों की दखल के बाद दोबारा घर में रखा लिया गया। महिला के पिता साल 2023 में मिलने पहुंचे तो वह पिता के साथ मायके में आकर रहने लगी। 7 जून को जब समझौता करने के लिए ससुराल बुलाया गया तो महिला अपनी पिता के साथ पहुंची लेकिन बातचीत के दौरान धक्कामुक्की की गई तो वापस लौट आए।

संबंध बनाने की बता अफवाह या दहेज का मामला

बताया जा रहा है कि बहू ने अपनी ननद पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी ननद ने उसके सारे कपड़े छीन लिए और लगभग एक महीने तक उसे एक ही सूट में रहना पड़ा। इस दौरान ससुराल वालों ने उसे घर के एक कमरे में बंद कर दिया। बहू का आरोप है कि ससुराल वाले लगातार उससे दहेज की मांग करते रहते थे और मना करने पर प्रताड़ित करते थे। अब इस मामले में थाना जगदीशपुर में तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Jhansi News: ब्यूटी पार्लर में तैयार होने गई दुल्हन की युवक ने हत्या, फिर किया अपना जीवन अंत

Exit mobile version