Site icon Sachchai Bharat Ki

प्रेमी से मिलने बांग्लादेश (Bangladesh) से तैरकर भारत आई प्रेमिका, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bangladesh

Bangladesh

अपने प्रेम कहानी तो बहुत पढ़ी, देखि और सुनी होगी,लेकिन आज हम आपको एक ऐसी कहानी बताने जा रहे है। बांग्लादेश (Bangladesh) से एक प्रेमिका अपने प्रेमी से मिलाने के लिए एक घंटे तक नदी में तैरकर भारत आई।

प्यार जो न कराए कम है। Bangladesh से भारत आई 22 साल की कृष्णा मंडल की कहानी सुनकर आप यही कहेंगे। वे अपने प्रेमी से मिलने खूंखार जानवरों से भरे सुंदरबन डेल्टा को पार करके पश्चिम बंगाल से भारत आ गईं। भारत आने के बाद कृष्णा मंडल ने अपने प्रेमी से शादी भी कर ली, लेकिन बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस उन्हें वापस बांग्लादेश भेजने की तैयारी कर रही है।

ये भी पढ़िए: Deoria Murder: रात में छत पर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्‍या

ये है मामला
कृष्णा मंडल की कुछ समय पहले फेसबुक के जरिए भारत में रहने वाले आशिक मंडल से दोस्ती हुई थी, जो प्यार में बदल गई। बात इतनी आगे बढ़ गई कि उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया। कृष्णा के पास पासपोर्ट नहीं था इसलिए उसे भारत में एंट्री नहीं मिल रही थी। इसलिए परेशान होकर उसने सुंदरबन डेल्टा तैरकर भारत आने का फैसला किया।

कृष्णा लगभग एक घंटे नदी में तैरीं और भारत की सीमा में पहुंच गई। उसने पिछले हफ्ते कोलकाता के मंदिर में आशिक मंडल से शादी कर ली। पुलिस को खबर लगी तो कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों का कहना है कि उसके पास भारत आने के जरूरी दस्तावेज नहीं हैं। उसे बांग्लादेश बॉर्डर पर अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा। अब कृष्णा का पति आशिक मंडल काफी परेशान है और कानूनी मदद लेने की सोच रहा है।

यह पहली बार नहीं है जब किसी ने इस तरह सुंदरबन को तैरकर भारत में घुसपैठ की हो। इस साल की शुरुआत में भी एक युवक चॉकलेट खरीदने के लिए ऐसे ही भारत में घुसा था। तब अदालत ने उसे 15 दिन की जेल की सजा सुनाई थी।

Exit mobile version