Site icon Sachchai Bharat Ki

New Delhi: मालवीय नगर में लड़की पर रॉड से हमला कर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

New Delhi: मालवीय नगर में लड़की पर रॉड से हमला कर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

New Delhi: मालवीय नगर में लड़की पर रॉड से हमला कर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

New Delhi: दिल्ली (Delhi) के मालवीय नगर (Malviya Nagar) में एक लड़की पर रॉड से हमला (Rod Attack) करने का मामला सामने आया है। रॉड से किए गए इस हमले में लड़की की मौत (Death) हो गई है।

पुलिस (Police) ने मामला दर्ज (Case Registered) कर जांच शुरू कर दी है। घटना अरबिंदो कॉलेज (Aurobindo College) के पास की है। आरोपित लड़की पर रॉड से हमला करने के बाद मौके से फरार हो गया था, जिसे अब पुलिस ने गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। आरोपी की पहचान इरफान (Irfan) (28) पुत्र ईसा खान निवासी संगम विहार (Sangam Vihar) के रूप में हुई है। इरफान का परिवार मूलरूप से औरैया (Auraiya) का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें:- इस फीचर के बाद अब सिर्फ अंधेरे में चलेगा Elon Musk का X.com वाला Twitter

वहीं, मृतक लड़की की उम्र 25 साल के आसपास बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ पार्क आई थी। मृतका का नाम नरगिस बताया जा रहा है। नरगिस आरोपी की मौसेरी बहन थी।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजकर आठ मिनट के आसपास जानकारी मिली थी कि अरबिंदो कॉलेज के पास विजय मंडल पार्क शिवालिक ए ब्लॉक पर एक लड़का एक लड़की को जान से मारकर भाग गया था। लड़की के पास एक लोहे की रॉड पड़ी है, लड़की की उम्र 25 साल है और आसपास है।

यह भी पढ़ें:- Delhi की महिला के साथ Jaipur में रेप, शादी का झांसा देकर आरोपी करता रहा देहशोषण, मामला दर्ज

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची टीम ने पार्क में एक बेंच के नीचे एक लड़की का शव बरामद किया, जिसके सिर से खून बह रहा था और सिर के आसपास खून पड़ा हुआ था। उसके शव के पास एक लोहे की रॉड मिली।

कॉलेज की छात्रा थी मृतका

डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने बताया, “घटना पार्क के अंदर हुई है। मृतक लड़की कॉलेज की छात्रा है। इस पार्क में अक्सर कॉलेज के लड़के-लड़कियां आते रहते हैं। वह अपने किसी दोस्त के साथ पार्क में आई थी। लड़की के सिर पर चोट के निशान हैं। एक रॉड भी उसके शव के पास से मिली है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।”

https://youtu.be/LRvrGxk5d_A
Exit mobile version