Jaipur: आपने फिल्मों में देखा या सुना होगा की प्यार अँधा होता है। हालाँकि लोग इस बात पर ज्यादा भरोसा नहीं करते हैं। लेकिन कभी कभी कुछ ऐसे मामले सामने आ जाते है कि यकीन करना मज़बूरी बन जाता है कि प्यार सच में अँधा होता है। लोग अपने प्यार के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। उन्हें इस बात से कोई परवाह नहीं हैं वो गलत कर रहा हैं या सही।
राजस्थान कि राजधानी जयपुर से एक ऐसा मामला सामने आया हैं जिसे सुनने के बाद पुलिस वालों के भी होश उड़ गए। यह एक युवक ने अपनी प्रेमिका को खुश करने के लिए चोरी करना शुरू कर दिया। प्रेमिका रोज-रोज नई-नई डिमांड करने लगी और प्रेमी चोरी करके उसकी सभी जरूरतों को पूरा करता रहा। हालाँकि ये खेल अब ज्यादा दिन तक नहीं चल पाया। अब दोनों प्रेमी-प्रेमिका मुसीबत में फंस गए हैं। जवाहर सर्किल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया हैं।
ये भी पढ़ें: UP News: पत्नी ने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई, फिर पति ने उठाया ये कदम
गिरफ्तार प्रेमी का नाम अनिल कुमार बैरवा है जो जवाहर स्थित गिरधर मार्ग पर रहता है जबकि उसकी प्रेमिका रेशमा गाथेरा ऋषि गावल नगर की रहने वाली है। जवाहर सर्किल थाना प्रभारी मदन कड़वासरा के मुताबिक अनिल बैरवा अपनी प्रेमिका की जरुरत को पूरा करने के लिए पहले छोटी-छोटी चोरी किया करता था। धीरे-धीरे उसकी गर्लफ्रेंड की डिमांड बढ़ने लगी तो वह बड़ी घटना को अंजाम देने लगा। सब मामला सामने आया तो दोनों प्रेमी-प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया गया है। अनिल और रेशमा के कब्जे से 10 लाख कैश और जेवर जब्त किया गया है।
दरअसल, जवाहर क्षेत्र के रहने वाले शैलेन्द्र खन्ना ने पिछले अपने यहाँ हुए चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिवार ने बताया की उनके घर बार-बार चोरियां हो रही है। कभी नगद, कभी गहने, कभी अन्य सामान की चोरी हो रही है। उन्होंने अपने ऑफिस और घर में काम करने वाले नौकरों पर संदेह जताया। उसके बाद पुलिस ने मामले की जनक शुरू की। तब उनके घर में काम करने वाला अनिल नाम के व्यक्ति संदिग्ध पाया गया तो पुलिस ने उसे हिरासत में पूछतछ शुरू की। पहले तो अनिल ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इंकार करता रहा लेकिन पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी। उसने बताया की उसने घर और ऑफिस में कई बार चोरी की घटना को अंजाम दिया है। ये सब वो अपनी प्रेमिका के लिए करता था।
ये भी पढ़ें: Fact Check: CRPF पर पत्थरबाजी का दावा झूठा निकला, वायरल वीडियो की असलियत आई सामने
शैलेन्द्र के घर डेढ़ लाख रूपए की छोरी हुई थी। उसके कुछ दिन बाद ही 160 ग्राम के सोने के ब्रेसलेट, एक अंगूठी और कानो की झुमकियां भी गायब हो गई। फिर बाद में अलमारी में रखी नकदी भी गायब हो गई। बार-बार चोरी से परेशान शैलेन्द्र ने जवाहर सर्किल ठाणे में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि चोरी कि घटना को स्वीकार करने के बाद आरोपी ने बताया कि चोरी कि गई आभूषण और कैश उसकी प्रेमिका के पास है। उसके बाद प्रेमियक रेशमा को थाने लेकर पूछताछ की गई। रेशम कि निशानदेही पर 10 लाख रूपए नगद और सोने के जेवर बरामद किये गए हैं। बरामद किए गए आभूषण की कीमत 15 लाख रूपए बताई गई है।
सामाजिक संदेश:
यह मामला एक महत्वपूर्ण चेतावनी है कि जब रिश्ते लालच या दिखावे पर टिके हों, तो वो न सिर्फ टूटते हैं बल्कि अपराध की तरफ भी ले जा सकते हैं। साथ ही, यह भी दर्शाता है कि अपराध का कोई भी रूप — चाहे वह प्रेम के नाम पर ही क्यों न किया जाए — कानून की नजरों में क्षम्य नहीं है।
