Site icon Sachchai Bharat Ki

Jalaun UP: बारात ले जारी बस को अज्ञात वाहन से टकराई, 5 की मौत

Jalaun UP

Jalaun UP: बारात ले जा रही बस एक अज्ञात वाहन से टकराई, हादसे में 5 लोगों की मृत्यु हो गई और कई घायल हैं।

जालौन SP इराज राजा ने बताया, थाना माधौगढ़ क्षेत्रान्तर्गत सड़क दुर्घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर घायलों को चिकित्सीय सहायता हेतु अस्पताल भिजवाया गया है, जहां डॉक्टर द्वारा 05 लोगों को मृत घोषित किया गया है। अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

उन्होंने आगे बताया रेंढर क्षेत्र से एक बारात रामपुरा गई थी और वापस लौटते समय बस की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। बस में 40 लोग सवार थे। 15 लोग घायल हुए हैं जिनमें से 5 लोगों की मृत्यु हो गई है। गंभीर रूप से घायल लोगों को मेडिकल कॉलिज रेफर किया जा रहा है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version