J&K News
J&K News: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बालों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। जम्मू के नरवाल इलाके में 21 जनवरी को हुए बम धमाके के बारे में जम्मू कश्मीर पुलिस ने बहुत बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है जो नरवाल इलाके में हुए डबल ब्लास्ट में शामिल था। ये आतंकी परफ्यूम IED का इस्तेमाल करता था। जम्मू कश्मीर पुलिस ने इस आतंकी के पास से परफ्यूम IED भी बरामद किया है।
ये भी पढ़िए: Uttarakhand: अंतिम संस्कार से पहले जिन्दा हो गई 102 साल की महिला
बताया जा रहा है कि परफ्यूम IED का इस्तेमाल पहली बार किया गया है। घाटी में पहली बार परफ्यूम IED मिलाने से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। ये परफ्यूम IED इतना खतनाक होता है कि इसे खोलने या दबाने के कोशिश करने से ही फट सकता है। सुरक्षा बालों ने आरिफ नाम के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। वह पिछले तीन साल से पाकिस्तान में बैठे आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के संपर्क में था।
मिली जानकारी के मुताबिक आरिफ ने 20 जनवरी को 2 बम प्लांट किया था और 21 जनवरी को घाटी में 20 मिनट्स के अंतराल पर 2 धमाके हुए थे। इतना ही नहीं आतंकी आरिफ ने मई 2022 में बैष्णो देवी जा रही बस में IED रखा था उस वक़्त हमले में 4 लोगों कि मौत हुए थी।
ये भी पढ़िए: Deoria Crime: बेटी की शादी के दो दिन बाद ही पिता ने की आत्महत्या, वजह कर्ज
जम्मू कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह ने दवा किया है कि 20 जनवरी को नरवाल में हुए दो IED विस्फोट में शामिल लश्कर-ए-तैयबा के आरिफ नाम के एक आतंकी को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलत हासिल की है। आतंकी एक सरकारी कर्मंचारी भी है जिसके पास से एक परफ्यूम IED भी मिला है।
