Kushinagar: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक शादीशुदा महिला पुलिस कांस्टेबल को उसके ही पति ने प्रेमी के साथ रंगेहाथों पकड़ लिया। मामला इतना गरमाया कि पति को पुलिस की मदद लेनी पड़ी और प्रेमी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
घटना का पूरा विवरण
कुशीनगर के कसया नगर की यह घटना रविवार की रात की है। जानकारी के मुताबिक महिला कांस्टेबल किराए के मकान में रहती थी। उसी रात उसने सेवरही थाने में तैनात कांस्टेबल प्रेमी को घर बुलाया था।
लेकिन अचानक महिला का पति, जो खुद पुलिसलाइन में तैनात कांस्टेबल है, घर पर पहुँच गया। दरवाजा खटखटाने पर महिला ने दरवाजा खोलने से इनकार कर दिया, जिससे पति का शक और गहरा गया।
ये भी पढ़ें: Deoria: हाटा दुर्गा मंदिर में करंट से महिला की मौत, मचा कोहराम
पति ने पुलिस को बुलाया
कई बार कोशिश करने के बावजूद जब दरवाजा नहीं खुला, तो पति ने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को बुलाया। पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद दरवाजा खोला गया। दरवाजा खुलते ही पति का गुस्सा फूट पड़ा। उसने पत्नी के प्रेमी की पिटाई कर दी और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
ये भी पढ़ें: Blind Murder: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ प्यार, शादी के दबाव में हत्या
कानूनी कार्रवाई शुरू
पति की शिकायत पर पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह मामला इसलिए भी सुर्खियों में है क्योंकि पति-पत्नी और प्रेमी तीनों ही यूपी पुलिस में कांस्टेबल हैं और कुशीनगर के अलग-अलग थानों में तैनात हैं।
सोशल मीडिया पर मामला वायरल
जैसे ही यह खबर सामने आई, यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। लोग इस घटना पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं।
