Lucknow: यूपी की राजधानी Lucknow से मानवता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक शख्स ने सो रहे एक मजदूर से चहरे पर पेशाब कर दिया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित मजदुर का आरोप है कि वह दोपहर को खाना खाकर आराम कर रहा था तभी आरोपी ने उसे जगाने के लिए उसके चेहरे पर पेशाब कर दिया। पीड़ित के परिजनों ने पुलिस से इसकी शिकायत की है। शिकायत पर अधिकारीयों ने कहा है कि जाँच के बाद आरोपी कि गिरफ़्तारी की जाएगी।
मध्य प्रदेश के बाद उत्तर प्रदेश (Lucknow) से एक दलित के चेहरे पर पेशाब करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दलित युवक के चेहरे पर पिशाब करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित युवक मजदूरी करता हैं। काम करने के बाद खाना खाकर शख्स आराम कर रहा था।
यह भी पढ़ें: Agra Special: जंजीर में बंधा 10 साल का बच्चा, मां की बेहद विचलित अपील से जनता में बवाल
पीड़ित का आरोप हैं उसे उठाने के लिए आरोपी संजय मौर्या ने पीड़ित राजकुमार रावत के ऊपर पेशाब करने कर दिया। हालाँकि इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की गई हैं जिसकी पुलिस कार्यवाई का दवा कर रही हैं।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित राजकुमार रावत अपने परिवार के साथ दुबग्गा थाना क्षेत्र के चंदिया खेड़ा के पास रहता हैं। पीड़ित मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता हैं। राजकुमार दिन गिट्टी उठाने का काम करता हैं।
घटना के दिन दोपहर में पीड़ित खाना खाकर आराम कर रहा था। तभी आरोपी संजय मौर्या ने राजकुमार को उठाने के लिए मुँह पर पेशाब कर दिया साथ ही उसका वीडियो भी बनाया। बाद में आरोपी ने वीडियो कई लोगों को फॉरवर्ड भी कर दिया। धीरे-धीरे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
यह भी पढ़ें: Agra News: पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, अफेयर का था शक कि पत्नी किसी और से करती है बात
इसके बाद पीड़ित परिजनों ने थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जाँच कर आगे की कार्यवाई में जुटी हैं। डीसीपी (पश्चिम जोन) दुर्गेश कुमार ने बताया कि इस मामले की जानकारी मिली है और इसके वीडियो के आधार पर पीड़ित परिवार ने तहरीर दी है। उन्होंने कहा कि जांच की के बाद आरोपी की गिरफ़्तारी की जाएगी। पीड़ित परिवार मज़दूरी करता है और दुबग्गा इलाके में रहता है।
आपको बता दें कि बीते साल जुलाई महीने में मध्य प्रदेश के सीधी में भी ऐसी ही एक वारदात का वीडियो सामने आया था। आरोपी प्रवेश शुक्ला ने आदिवासी शख्स दशमत रावत पर पेशाब कर दिया था। रावत ने बाद में कहा था कि यह घटना 2020 में उसके साथ हुई थी।