Lucknow: राजधानी लखनऊ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती ने एक किशोरी की ज़िंदगी हिला दी। विभूति खंड थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी इंस्टाग्राम फ्रेंड के साथ नशीला पदार्थ पिलाकर रेप किया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज करते हुए आरोपी को मौके से ही पकड़ लिया।
इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती बनी खौफनाक घटना
जानकारी के मुताबिक, आशियाना निवासी एक इंटर की छात्रा की पहचान कुछ दिन पहले इंदिरानगर सेक्टर-10 निवासी तौकीर आलम से इंस्टाग्राम पर हुई थी। दोनों के बीच लगातार बातचीत होने लगी और जल्द ही दोस्ती गहरी हो गई। बुधवार को आरोपी तौकीर ने किशोरी को मिलने के लिए बुलाया। वह विभूति खंड स्थित DLF My Pad पहुंची, जहां आरोपी पहले से मौजूद था।
ये भी पढ़ें: Lucknow: में 13 साल के बच्चे की मोबाइल गेम खेलते-खेलते मौत, फ्री फायर खेलने का था शौक
नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म
आरोप है कि कमरे में आरोपी ने किशोरी को कुछ पिलाया, जिससे वह बदहवास हो गई। इसी दौरान तौकीर आलम ने उसका शोषण किया। घरवालों को जब शक हुआ तो वे मौके पर पहुंचे और आरोपी को वहीं से पकड़ लिया। किशोरी की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। होश आने पर उसने पूरी घटना पुलिस को बताई।
आरोपी गिरफ्तार, कई धाराओं में केस दर्ज
विभूति खंड थाना प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ रेप, पॉक्सो एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जल्द ही पीड़िता का बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराएगी।
ये भी पढ़ें: Gorakhpur Honour Killing: इज्जत बचने के लिए भाई ने नहर में डुबोकर की बहन की हत्या
पुलिस की अपील
पुलिस ने अभिभावकों और युवाओं से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी अजनबी से जल्दबाजी में दोस्ती न करें और अपनी निजी जानकारी साझा करने से बचें।
