Maharashtra: भिवंडी में हुई इमारत ढहने की घटना में NDRF और TDRF ने 20 घंटे से अधिक समय के बाद एक व्यक्ति को रेस्क्यू किया।
ठाणे के भिवंडी में 3 मंजिला इमारत गिरने के बाद पिछले 20 घंटों से बचाव कार्य जारी है। अभी तक 13 लोगों को बचा लिया गया है और 3 लोगों की मृत्यु हो गई। राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।
ये भी पढ़े: Punjab: लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में गैस रिसाव से लगभग 12 की मौत
महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे ने घटना पर दुःख जताया, उन्होंने कहा यह दु:खद घटना है। अभी तक करीब 12 लोगों को बचाया गया है। NDRF, TDRF (ठाणे आपदा प्रतिक्रिया बल) घटनास्थल से लोगों को बचाने में लगी हैं। हमने मृतकों के परिवारजन को 5 लाख रुपए देने का ऐलान किया है और पीड़ित लोगों के अच्छे उपचार के लिए निर्देश दिए हैं।
उन्होंने आगे कहा, मैंने कलेक्टर और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे उन इमारतों का सर्वेक्षण करें जो खतरनाक हैं और मानसून के मौसम में कभी भी गिर सकती हैं।