Maharashtra के भायंदर में शुक्रवार को समुद्र तट पर एक सूटकेस के अंदर महिला का सिर कटा शव, हाथ पर त्रिशूल और ओम् के टैटू दिखे शव मिला। बताया जा रहा है कि शव के दो टुकड़े किए थे और सिर गायब था। शव 25 से 35 वर्षीय महिला का प्रतीत हो रहा है। मृतक महिला के हाथ पर ओम् (ॐ) चिन्ह के साथ त्रिशूल और डमरू का टैटू बना हुआ था। साथ ही उनके दाहिने हाथ में एक पवित्र धागा भी बंधा हुआ था, जबकि बाएं हाथ में सफेद कंगन था। इनसे यह अनुमान लगाया गया है कि पीड़ित महिला हिंदू थी। पीड़िता ने लाल टी-शर्ट और हरे रंग की लेगिंग पहन रखी थी।
ये भी पढ़े: UP Crime: आइसक्रीम खिलाने के बहाने होटल लेजाकर नाबालिग से दुष्कर्म
बताया जा रहा है कि पीड़िता के पैर बंधे हुए थे। धड़ को अल्फ़ा-ब्रांडेड बैग में भर दिया गया था। शव मिलने की सूचना मिलते ही उत्तान सागरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस बीच भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 201 के तहत प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और महिला की शिनाख्त के प्रयास कर रही थी।
पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही थी कि बैग पानी के रास्ते समुद्र तट पर ले जाया गया था या उसे वहां फेंका गया था। पुलिस के मुताबिक मॉर्निंग वॉक पर निकले एक शख्स को सुबह करीब 8 बजे उत्तान बीच पर एक बड़ा सूटकेस मिला और उसके अंदर एक लाश मिली। सिर नहीं होने के कारण पुलिस अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं कर पाई थी।
ये भी पढ़े: Indore: शारीरिक सम्बन्ध बनाने के लिए मना करने पर युवक ने चाकू मारा
जाँच के दौरान पुलिस ने एक चौकाने वाला खुलासा किया है। दरअसल इस मामले में पुलिस ने मृतक महिला के पति मिंटू सिंह और उसके देवर चुनचुन सिंह को गिरफ्तार किया है। दोनों भाइयों के करतूत भी सीसीटीवी कमरे में रिकॉर्ड हो गई जिसका एक वीडियो भी सामने आई है जिसमे बोर में लाश को भरकर रूम से बाहर निकालते दिखे।
Maharashtra के भायंदर में शुक्रवार को समुद्र तट पर एक सूटकेस के अंदर महिला का सिर कटा शव, हाथ पर त्रिशूल और ओम् के टैटू दिखे शव मिला। बताया जा रहा है कि शव के दो टुकड़े किए थे और सिर गायब था। शव 25 से 35 वर्षीय महिला का प्रतीत हो रहा है। मृतक महिला के हाथ पर ओम् (ॐ) चिन्ह के साथ त्रिशूल और डमरू का टैटू बना हुआ।
ये भी पढ़े: Bihar: शादी की पहली रात हुआ ऐसा, दूल्हे के उड़े होश, पुलिस से की शिकायत
पीड़िता के पैर बंधे हुए थे। धड़ को अल्फ़ा-ब्रांडेड बैग में भर दिया गया था। शव मिलने की सूचना मिलते ही उत्तान सागरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस महिला के कटे हुए सिर को बरामद करने की कोशिश कर रहे हैं। Maharashtra