Site icon Sachchai Bharat Ki

Meerut: पत्नी को मारने दौड़ा शख्स, पैर फिसलकर गिराने से गई जान

Meerut

Meerut: पत्नी को मरने दौड़ा शख्स, पैर फिसलकर गिराने से गई जान

Meerut से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ पति-पत्नी के झगड़े में एक व्यक्ति जान चली गई। दरअसल व्यक्ति का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी दौरान वह पत्नी को मरने के लिए दौड़ा लेकिन तभी उसका पैर फिसल गया जिससे वो अपना संतुलन खो बैठा और जमीं पर गिर गया। जमीं पर गिरते ही उसका सर टुल्लू पम्प से जाकर टकरा गया। सर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।

तो चलिए जानते है क्या है पूरा मामला
दरअसल पूरा मामला मेरठ जिले के टीपी नगर थाना क्षेत्र के चंद्रलोक कॉलोनी का है। इस कॉलोनी में संजय गुप्ता का परिवार रहता है। संजय के परिवार में पत्नी माधुरी 2 बेटी और 1 बेटा हैं। संजय गुप्ता नविन मंडी में आढ़ती का काम करते थे। बताया जा रहा है कि दंपत्ति में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता रहता था।

घटना वाले दिन बर्थडे मनाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। संजय ने बच्चों के सामने ही बीबी से झगड़ने लगा। बच्चो ने बीच-बचाव की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। इसी दौरान संजय अपनी पत्नी को मरने के लिए दौड़ा तो फर्श पर पैर फिसल गया और संजय गिर गया। गिराने से लॉबी में रखे टुल्लू पंप से संजय का सर टकरा गया और उसके सिर से खून बहने लगा। आनन-फानन में परिजन संजय को जिला अस्पताल ले गए जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वही मृतक संजय गुप्ता के भाई जगमोहन गुप्ता ने संजय की पत्नी माधुरी और बच्चों पर हत्या का आरोप लगाया है। भाई जगमोहन का कहना है कि पत्नी ने बच्चों के साथ मिलकर संजय कि पीट-पीटकर हत्या की है क्योकि संजय की आमदनी काम थी और उसकी पत्नी खर्चे ज्यादा करती थी जिसको लेकर दंपत्ति में हमेश विवाद होता रहता था।

इस मामले में पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों के अनुसार पारिवारिक झगड़े में धक्का-मुक्की के कारण संजय पैर फिसल गया और पास में रखे टुल्लू पंप में सिर लगने से संजय कि मौत हो गई। ये घटना अचानक हुई है। लेकिन मृतक के भाई का आरोप है कि उसके भाई की हत्या की गई है। फ़िलहाल जाँच पड़ताल जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाई की जाएगी।

Exit mobile version