Mirzapur Crime
Mirzapur Crime: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में पुलिस ने एक हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया है। ससुर से बहु का अवैध सम्बन्ध के चलते बेटे ने पड़ोसी के साथ मिलकर पिता कर सिर पत्थर से कूचकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को जगल में फेंक दिया। जांच के दौरान पुलिस ने तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही हत्या में प्रयुक्त पत्थर को भी बरामद कर लिया है।
घटना मिर्जापुर जिले के हरिया थाना क्षेत्र की है। यहाँ फुलवरिया गांव के रहने वाले 50 वर्षीया जमुना प्रसाद वन विभाग में प्राइवेट वाचर थे। 3 फ़रवरी को वह जंगल गया था लेकिन फिर वो वापस घर ही नहीं आया। अगले सुबह परिजनों ने जंगल गए तो जमुना प्रसाद का खून से लथपथ शव मिला। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
ये भी पढ़िए: जानिए Gadar 2 के सितारों ने कितना फीस लिया
मृतक के पुत्र धर्मेंद्र ने तहरीर देकर बताया कि पिता घर से जंगल में ड्यूटी के लिए गए थे उसके बाद उनका खून से लथपथ शव मिला। उसके बाद पुलिस हत्या का मुक़दमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी। जाँच के दौरान पुलिस को हत्याकांड के बारे में जानकारी मिली। उसके बाद पुलिस ने मृतक के बेटे आरोपी संजय कुमार, बुद्धसेन और पड़ोसी फूलचंद्र धरकर को गिरफ्तार किया।
ये भी पढ़िए: Ajab Gazab: 37 वर्षीया मां को सौतेले बेटे से हुआ प्यार, शादी के लिए पति को छोड़ा
पूछताछ में संजय ने बताया कि उसकी पत्नी के साथ पिता का अवैध सम्बन्ध था जिसे लेकर घर में अक्सर विवाद होता रहता था। तीन फरवरी की रात को वह अपने भाई बुद्धसेन व पड़ोसी फूलचंद के साथ मिलकर अपने पिता की पत्थर से सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी। किसी को शक न हो इसलिए शव को घर से कुछ दूर ले जाकर छिपा दिया। घटना में प्रयुक्त पत्थर को भी छिपा दिया।
