उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक अनोखी प्रेम कहानी ने सबको चौंका दिया। तितावी थाना क्षेत्र की निकिता और सिखेड़ा थाना क्षेत्र की उसकी फुफेरी बहन दीपांशी करीब डेढ़ साल से रिश्ते में थीं। परिवार के विरोध के बावजूद उनका रिश्ता चलता रहा।
26 फरवरी को निकिता, दीपांशी के साथ घर से भागकर गाजियाबाद पहुंची, जहां दोनों किराए के मकान में रहकर एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करने लगीं। निकिता के पिता ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए बेटी के अपहरण का आरोप लगाया।
ये भी पढ़ें: Kulgam Encounter: नौवें दिन भी जारी गोलीबारी, चार जवान घायल, आतंकियों के पास अत्याधुनिक हथियार
पुलिस ने खोजबीन कर दोनों से संपर्क किया और गुरुवार को जब वे थाने पहुंचीं तो निकिता ने दुल्हन की तरह सिंदूर लगाया हुआ था, जबकि दीपांशी पैंट-शर्ट में थी।
थाने में दिए बयान में निकिता ने बताया कि उसने छह दिन पहले दीपांशी से शादी की है और वह पूरी तरह खुश है। परिवार से जान का खतरा बताते हुए उसने पुलिस से सुरक्षा की मांग की। दीपांशी ने भी कहा कि उसका झुकाव लड़कों की ओर नहीं है और वह निकिता को अच्छी तरह समझती है।
ये भी पढ़ें: Bulandshahr: औरंगाबाद इलाके में पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज कर उन्हें सुरक्षा में दीपांशी के घर भेज दिया। अब दोनों पहले फुफेरी बहन थीं, लेकिन पति-पत्नी की तरह लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही हैं। इस घटना के बाद से दोनों परिवार सदमे और तनाव में हैं।
