NDA Alliance

NDA Alliance: 2024 के लोकसभा चुनाव के परिणामों में बीजेपी को अधिकतम सीटें नहीं मिलीं, लेकिन एनडीए गठबंधन ने पूर्ण बहुमत प्राप्त किया। इस परिस्थिति में प्रधानमंत्री मोदी को सरकार बनाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। बीजेपी को इस बार 240 सीटें ही मिलीं, जबकि बहुमत की सीमा 272 है। बताया जा रहा है कि NDA के सहयोगी दल हर 4 सांसद पर एक मंत्रिमंडल की सीट चाहते हैं। इस हिसाब से TDP को 4, JDU को 3, LJP (R) और शिवसेना (शिंदे) को 2-2 सीटें मिल सकती हैं।

क्या है नीतीश की मांगे

नीतीश कुमार ने अपनी प्रमुख मांगों में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया है, और उन्होंने 12 सांसदों के हिसाब से 3 मंत्रालयों की मांग की है। नीतीश कुमार रेल, कृषि, और वित्त मंत्रालय की मांग कर रहे हैं। रेल मंत्रालय प्राथमिकता में है। उन्होंने इस फॉर्मूले को 4 सांसदों पर एक मंत्रालय के रूप में रखा है। इंडिया गठबंधन भी नीतीश कुमार को अपनी ओर खींचने की कोशिश कर रहा है।

खबर यह भी है कि शरद पवार ने उनसे फोन पर बात की है। लालू यादव के साथ उनकी बातचीत की जानकारी भी सामने आई है। साथ ही, सम्राट चौधरी भी उनसे मिलने पहुंचे हैं।

लोजपा ने पदों की खबर को किया खारिज

NDA में शामिल लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में 2-3 पदों की मांग की खबरों को खारिज किया है। उन्होंने गुरुवार (6 जून) को कहा कि मैंने ऐसी कोई मांग नहीं की है। ऐसी कोई मांग हो भी नहीं सकती क्योंकि हमारा लक्ष्य नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। यह विशेष अधिकार प्रधानमंत्री के पास ही है कि वे अपने मंत्रिमंडल में किसको जगह देते हैं और किसको नहीं देते हैं।

5-6 चेहरों को मिल सकती है ये जगह

मोदी सरकार के नए कैबिनेट में महाराष्ट्र के 5-6 चेहरों को शामिल करने की चर्चा है। सूत्रों के मुताबिक, सभी पार्टियों के लिए 5 सांसद पर एक कैबिनेट मंत्री पद का फॉर्मूला तय हुआ है। नितिन गडकरी, नारायण राणे और पीयूष गोयल का नाम मंत्री पद के रेस में आगे है।

LS Election: पश्चिम बंगाल में सातवें चरण के मतदान के दौरान हिंसा, EVM मशीन तालाब में फेंका

शिवसेना (शिंदे गुट) एक कैबिनेट मंत्री और एक राज्यमंत्री का पद मांग रही है। NCP (अजित गुट) भी एक कैबिनेट पद की डिमांड रख सकती है। NDA सरकार के प्रति मराठाओं की नाराजगी कम करने के लिए एक मंत्री मराठा समुदाय से बनाया जा सकता है।

महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में भाजपा ने 9 सीटों पर जीत दर्ज की है। इस हिसाब से भाजपा के दो सांसदों को मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं, सहयोगी पार्टी शिवसेना (शिंदे) को 7 सीटें और NCP (अजित) को 1 सीट मिली है। इन्हें 1-1 मंत्री पद मिलने की संभावना है।

किसकी कितनी सीटें

2024 लोकसभा चुनावों में भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए ने 292 सीटों पर पूर्ण बहुमत हासिल किया है। सभी 543 लोकसभा सीटों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। भाजपा अकेले 240 सीटों पर जीत गई है। तेलुगु देशम 16 सीटें और जेडी(यू) 12 सीटें हासिल की हैं।

कहा-बहुत अपमान सहा…

वही, आंध्र प्रदेश Inc के सीईओ के रूप में कभी मशहूर रहे चंद्रबाबू नायडू के लिए भी वक्त बदल गया है। इस साल की शुरुआत में जब चंद्रबाबू नायडू 6 साल बाद एनडीए में वापसी के लिए बातचीत करने के लिए नई दिल्ली के लिए उड़ान भर रहे थे, तो वे साफ तौर से चिंतित और थोड़े नर्वस दिख रहे थे। उनके साथ मौजूद एक सीनियर नेता ने कहा, ‘नायडू का व्यवहार आश्चर्यजनक नहीं था क्योंकि पिछले पांच सालों में उन्होंने बहुत अपमान सहा है।’

स्पीकर का पद अपने पास रखेगी भाजपा?

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा लोकसभा स्पीकर का पद भी अपने पास रखेगी। पहले जेडीयू और टीडीपी के मांगने की खबरें थीं। JDU की नजर रेलवे-कृषि मंत्रालय के साथ बिहार के लिए विशेष पैकेज पर है। TDP ने 5 मंत्रालयों और लोकसभा स्पीकर पद की मांग रखी है। इनमें ग्रामीण विकास, आवास और शहरी मामले, बंदरगाह और शिपिंग, सड़क परिवहन और राजमार्ग एवं जल शक्ति मंत्रालय शामिल हैं।

TDP वित्त मंत्रालय का अतरिक्त प्रभार भी मांग रही है। आंध्र प्रदेश में फ्री की योजनाओं के चलते आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। इसलिए नायडू चाहते हैं कि वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार उन्हें मिले।

केंद्र सरकार के 10 सबसे ताकतवर और समृद्ध मंत्रालय- गृह, रक्षा, वित्त, विदेश, रेलवे, सूचना प्रसारण, शिक्षा, कृषि, सड़क परिवहन और सिविल एविएशन हैं। अकेले बहुमत ​होने से 2019 और 2014 में भाजपा ने सभी बड़े विभाग अपने पास रखे थे।

UP Voting: चुनाव के अंतिम चरण में सोनभद्र में मतदान का बहिष्कार,जानें वजह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दूध उबालते है तो बर्तन से बाहर गिर जाता है, जबकि पानी नहीं गिरता है प्रेमिका की सलाह पर महाकुंभ में किया ये काम, 5 दिन में कमाया 40 हजार बिना बालाें के भी महिला सुंदर दिख सकती हैं, नीहर सचदेवा ने साबित कर दिया कुम्भ में तेज़ी से वायरल हो रही खूबसूरत साध्वी, शोहरत बनीं सनातनी शिष्या सर्दियों में वजन कम करने के लिए 5 खाद्य पदार्थ, तेज़ी से घटेगा वजन