New Delhi: दिल्ली सरकार ने पुराने वाहनों पर लगे प्रतिबंध को हटाकर वाहन मालिकों को बड़ी राहत दी है। अब राजधानी दिल्ली में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहन दोबारा से सड़कों पर दौड़ते नजर आएंगे। यह निर्णय तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए लिया गया है। सरकार जल्द ही इस फैसले से जुड़ी विस्तृत गाइडलाइंस भी जारी करने वाली है।
तकनीकी कारणों से लिया गया फैसला
परिवहन विभाग के सूत्रों के अनुसार, पुरानी गाड़ियों पर लगे प्रतिबंध को हटाने का फैसला कुछ तकनीकी और प्रशासनिक कारणों के चलते लिया गया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया गया कि यह रोक अस्थायी रूप से हटाई गई है या स्थायी रूप से।
ये भी पढ़ें: Gorakhpur में महिला ने प्रमोशन न मिलने पर बैंक अधिकारी का मोबाइल हैक कर बनाई अश्लील वीडियो
वाहन मालिकों को मिली बड़ी राहत
दिल्ली में लाखों वाहन मालिक जो अपनी गाड़ियों को कबाड़ में देने को मजबूर थे, अब उन्हें एक नई उम्मीद मिली है। यह फैसला उन लोगों के लिए बेहद राहत भरा है जो अब तक अपने वाहनों को स्क्रैप कराने या दूसरे राज्यों में रजिस्ट्रेशन कराने के विकल्प तलाश रहे थे।
सोशल मीडिया पर दिल्ली सरकार पर तंज
सरकार के इस यू-टर्न के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कई यूजर्स ने इसे “नीतियों में भ्रम” करार दिया, तो कुछ ने मजाक में कहा—”अब पर्यावरण को नहीं, वोट को बचाना है!” विपक्षी दलों ने भी सरकार की इस नीति पर सवाल उठाए हैं।
ये भी पढ़ें: Gonda: पत्नी को छोड़ साली के साथ भागा 3 बच्चों का बाप, बहन ने ही बहन का घर उजाड़ दिया
जल्द जारी होंगी नई गाइडलाइंस
परिवहन विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई है कि पुराने वाहनों को लेकर जल्द ही नई गाइडलाइंस जारी की जाएंगी, जिनमें यह स्पष्ट किया जाएगा कि किन शर्तों पर इन वाहनों को दोबारा सड़कों पर चलाने की अनुमति दी जा रही है।
