Site icon Sachchai Bharat Ki

Patna Eid: 30 हजार अकीदतमंदों ने पढ़ी ईद की नमाज, CM नीतीश हुए शामिल

bihar cm nitish kumar participates in eid,eid prayers at patna,bihar cm nitish kumar,nitish kumar participates in eid prayers,cm nitish kumar,nitish kumar,gandhi maidan,eid-ul-fitr,patna,chief minister,bihar, Patna Eid Prayers, Eid Celebration, Religious Harmony, CM Nitish Kumar, Community Prayer,

Patna Eid: देशभर में ईद की बेहद धूमधाम से मनाया जा रहा है। जगह-जगह से ईद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आ रही है। इस बीच बिहार के लोगों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में हजारों की संख्या में अकीदतमंदों ने ईद की नमाज अदा की। गुरुवार को सुबह 7:30 बजे और शाही ईदगाह गुलजारबाग में सुबह 8:30 बजे हजारों की तादात लोगा गांधी मैदान में नज़र आये। वहीं, राजधानी की कई ईदगाहों और मस्जिदों में भी ईद की नमाज पढ़ी गई। इस दौरान लोगों के चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही थी।

यह भी पढ़े: Bus Accident: हरियाणा में ईद की छुट्टी के दिन हुआ स्कूल बस हादसा, 6 बच्चों की मौत

30 हजार लोगों ने की नमाज़ अदा

दरअसल, ईद के मौके पर गांधी मैदान में लगभग 30 हजार लोग नमाज अदा करने पहुंचे। इस नमाज के लिए सीएम नीतीश भी शामिल हुए। हालांकि, मुख्यमंत्री करीब 15 मिनट बाद गांधी मैदान से अपने आवास के लिए निकल गए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की। इस मौके पर गांधी मैदान की रौनक दिखते ही बन रही थी। गांधी मैदान में हर साल हजारों की संख्या में अकीदतमंद ईद की नमाज पढ़ने पहुंचे थे। आपको बता दें, बिहार समेत पूरे देश में आज यानी 11 अप्रैल को ईद मानाई जा रही है।

यह भी पढ़े:  Muzaffarnagar Murder: पत्नी के गैर संबंध होने से गुस्साया फौजी पति, हत्या कर दिया हादसे का रूप

सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम

जानकारों के मुताबिक, गांधी मैदान में होने वाली भीड़ को देखते हुए, पहले से ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गया था। पटना के डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने बताया कि पटना सिटी अनुमंडल में कुल 402 स्थान पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्त की गई थी। इनके साथ सशस्त्र और लाठी बल को भी तैनात किया गया था। डीएम ने बताया कि सुरक्षा में लगे सभी जवानों की ड्यूटी आज दिनभर रहेगी। गौरतलब है कि ईद को लेकर बिहार के सभी जिलों में पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गये हैं। पुलिस मुख्यालय के स्तर से सभी जिला पुलिस को अलर्ट रहने को कहा गया है। एक दर्जन से अधिक जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी गयी है। इनमें पटना, नालंदा, गया, नवादा, पूर्णिया, बिहारशरीफ, भागलपुर, मधुबनी, दरभंगा और पूर्वी चंपारण आदि शामिल हैं।

यह भी पढ़े: Eid Ul Fitr 2024: 9 या 10 अप्रैल? किस दिन भारत में मनाई जाएगी ईद?

Exit mobile version