Punjab: लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में गैस रिसाव की घटना सामने आई है। मौके पर NDRF की टीम पहुंच गई है और बचाव अभियान जारी है।
ADCP समीर वर्मा ने बताय, हमें गैस लीक होने की सूचना मिली। हादसे में 5-6 लोगों की मृत्यु हुई है। 5-6 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। इस क्षेत्र को सील किया जा रहा है। मौके पर NDRF की टीम को बुलाया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
ये भी पढ़े: Mann Ki Baat के 100वें एपिसोड से पहले पीएम का पोस्ट
SDM स्वाति तिवाना ने मीडिया से कहा, यह गैस रिसाव का मामला है। NDRF की टीम मौके पर आ गई है। घटना में 9 लोगों की मृत्यु हुई है और 11 लोग बीमार हैं। NDRF की टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।