Punjab
Punjab के जलालाबाद में के युवक को दूसरी शादी करना महंगा पड़ गया। पहली पत्नी व उसके परिजन विवाह स्थल पर पहुंचे, हंगामा हुआ और ब्याह रूक गया, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, जलालाबाद के गांव अराइयांवाला (मोहकमवाला) निवासी एक युवक पहली पत्नी के होते हुए अबोहर के गांव कल्लरखेड़ा में पूरी तैयारी के साथ विवाह रचाने पहुंचा था। प्लानिंग यहां तक थी कि यदि पकड़े गये तो छोटे भाई के हाथ पीले कर देंगे और पुलिस कार्रवाही से बच जाएंगे। लेकिन सारी तैयारियां धरी की धरी रह गई और पहली पत्नी ने अपने परिजनों के साथ खूब हंगामा किया। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। थाना खुइयां सरवर पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर बयान दर्ज किया और आगे की जांच शुरू कर दी।
ये भी पढ़िए: Telangana: शारीरिक सम्बन्ध बनाना चाहता था देवर, भाभी ने कराई हत्या
अपने बयाना में आरोपी की पहली पत्नी कुलदीप कौर व उसके परिजनों ने बताया कि 2019 में उसकी शादी जलालाबाद गांव अराइयांवाला (मोहकमवाला) निवासी सुखविंद्र सिंह पुत्र चिमन सिंह के साथ हुई थी। शादी के एक साल बाद ही उनके घर बेटी ने जन्म लिया। बीते कुछ दिनों से कुलदीप कौर की अपने पति से अनबन चल रही थी।
इसी के चलते वह कुछ समय से अपने मायके रह रही थी। इस दौरान उसके किसी जानकार ने बताया कि सुखविंद्र सिंह दूसरा ब्याह करने जा रहा है। जिसके चलते वह अपने परिजनों के साथ अबोहर के गांव कल्लरखेड़ा पहुंची तो वहां विवाह का मंडप सजा हुआ था और दूल्हे ने फेरे तक ले लिये थे। इसके बाद उन्होंने लड़की वालों को सारी कहानी बता दी। इतना बताने के बाद विवाह की रस्में रोक दी गई और पुलिस को बुला लिया गया।
उधर, चौकी कल्लरखेड़ा के एएसआई दिवंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों को बुला कर बयान दर्ज किया गया है। जाँच करने के बाद आगे की कार्यवाई की जाएगी।
