Site icon Sachchai Bharat Ki

देवरिया में 5 हुक्का बार पर छापा, हुक्का बार की आड़ में करते थे नशे का व्यापर

देवरिया: पुलिस अधीक्षक डा. श्रीपति मिश्र के निर्देशन में क्षेता के अधिकारी नगर श्रीयश त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन हुआ, जिसमें प्रभारी निरीक्षक सलेमपुर, थानाध्यक्ष रूद्रपुर, थानाध्यक्ष रामपुर कारखाना, थानाध्यक्ष महुआडीह, थानाध्यक्ष खुखुन्दू एवं थानाध्यक्ष महिला थाना की पुलिस फोर्स द्वारा शहर में संचालित पाँच हुक्का बार हैस टैग, महाकाल की हवेली, द किंग, द क्लाउड 9, बॉलीवुड डिस्को पर छापेमारी की गयी।


छापेमारी के दौरान कुल पाँच हुक्का बार 35 युवक एवं 5 युवतियों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया। सूत्रों के अनुसार मिली जानकरी के मुताबिक हुक्काबार पर छापा पड़ने की ख़बर किसी पुलिसकर्मी के द्वारा पहले लीक कर दी गयी थी। आपको बता दे की हुक्का बार संचालको ने हुक्के की आड़ में नशे का व्यापर करते थे।
पुलिस टीम के द्वारा युवक एवं युवतियों के परिजनों से संपर्क कर उनसे बॉन्ड भराकर उन्हें सौंप दिया गया है। हुक्का बार द्वारा हुक्का बार के आड़ में नशे का सेवन कराने के संबन्ध में पुलिस ने विधिक कार्यवाही किया है।

Exit mobile version