Ram Mandir, Priyanka Chopra, Temple Visit, Jai Siya Ram, Bollywood, Hollywood, Actress, Celebrity, Family Time, Nick jonas, Malti Marie Chopra Jonas,

Ram Mandir Visit: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक सभी के दिल पर छाने वाली अदाकारा प्रियंका चोपड़ा, अपनी बेटी मालती और पति निक जोनस के साथ इन दिनों भारत में हैं। इस दौरान, बुधवार को प्रियंका ने अपनी बेटी और पति के साथ रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या का दौरा किया। प्रियंका ने भारी सुरक्षा के बीच अयोध्या पहुंची। वहां, उन्होंने पति और बेटी के साथ रामलला के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनकी मां मधु चोपड़ा भी उनके साथ थी।

बता दें, प्रियंक इंस्टाग्राम पर भारत की और राम मंदिर की तस्वीर शेयर कर रही हैं। राम मंदिर के दर्शन करने पहुंची प्रियंका चोपड़ा ने राम लला के दर्शन करते हुए फैमिली संग खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इतना ही नहीं एक वीडयो में तो उनकी बेटी मालती मैरी अयोध्या कहती हुई नजर आ रही हैं। जिस वीडियो फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। प्रियंक ने तस्वीरें शेयर करते हुए “जय सिया राम” कैप्शन भी लिख।

यह भी पढ़े: ECI ने सरकारी मैसेज भेजने पर लगाई रोक, कांग्रेस और टीएमसी को आपत्ति

दर्शन के दौरन प्रियंका ने पीले रंग की साड़ी पहनी, वही निक भी भारतीय परिधान कुर्ता पहने हुए दिखे दिये। जबकि माल्टी भारतीय वस्त्र पहने थे, और प्रियंका की मां भी लाल साड़ी में थीं। उन्होंने मंदिर में दर्शन किए और रोली का टीका लगवाया। मंदिर में, उन्हें भगवा रंग का वस्त्र पहनाया गया। बता दे, राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को हुई थी, जिसमें कई हस्तियां शामिल हुई थीं।

यह भी पढ़े:  Paytm FASTag: 15 मार्च के बाद टोल शुल्क का भुगतान करें, RBI के निर्देशों

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बॉलीवुड की लग्जऱी लाइफ छोड़कर सन्यासी बनी ये मशहूर एक्ट्रेस आईपीएल 2025 के लिए पंजाब किंग्स की संभावित बेस्ट प्लेयिंग इलेवन 3 महीने तक हस्थमैथुन ना करने से क्या होता है ? इन 7 फलों के सेवन से बिटामिन-सी कि कमी होगी दूर “जम्मू की धड़कन”और आरजे सिमरन सिंह ने दूनिया को कहा अलविदा