Site icon Sachchai Bharat Ki

Ranchi News: रांची में देर रात गोलीबारी, एक युवक घायल, जमीन विवाद की आशंका

Ranchi News

Ranchi News: शहर के पुरानी रांची इलाके में बुधवार की देर रात गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें आकाश नामक एक युवक घायल हो गया। उसका रिम्स में इलाज चल रहा है। इस गोलीबारी के पीछे जमीन विवाद की वजह बताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

बहस से गोलीबारी तक

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना रात 12 बजे के बाद की है। कोतवाली थानाक्षेत्र के पुरानी रांची अखाड़ा चौक पर दो गुटों में बहस के दौरान यह गोलीबारी हुई। बताया जा रहा है कि एक गुट ने किसी बिल्डर से पैसे लेकर उसके पक्ष में काम किया था, जिसका दूसरा गुट विरोध कर रहा था। बहस के दौरान अचानक गोली चली, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि गोली किसने चलाई।

Jharkhand News: मंडल डैम का मुद्दा गरमाया, आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी

पुलिस और स्थानीय लोगों का हंगामा

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को रिम्स भेजा। इसके बाद नाराज स्थानीय लोग कोतवाली थाने पहुंच गए और वहां हंगामा करने लगे। रात करीब दो बजे तक हंगामा जारी रहा और इस दौरान नाराज लोग कई बार पुलिस से भी उलझ गए।

गोली चलाने वाले की तलाश जारी

पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने मीडिया को बताया कि आपसी विवाद में दोनों पक्षों में मारपीट हुई है और दोनों पक्षों ने लिखित शिकायत दी है। घटना के दौरान किसने गोली चलाई, इसका पता लगाया जा रहा है। इलाके में तनाव है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है।

Jharkhand ED Raid: फिर 7 ठिकानों पर बिल्डर्स-कॉन्ट्रैक्टर्स पर ED की Raid, 5 बजे से चल रही रेड

Exit mobile version