Site icon Sachchai Bharat Ki

गोरखपुर: दिनदहाड़े महिला के घर में घुसकर गोली मारकर की हत्या, मचा हड़कंप।

गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के सिधुआपार गांव में एक महिला को दिनदहाड़े गोली मारके हत्या कर दी गई। गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग सहम उठे। घटना के बाद पूरे इलाका में हड़कंप मच हुआ है। स्थानीय लोहों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दिया है।

घटना सोमवार की सुबह का है। सिधुआपार गांव में चार बच्चों के साथ रहने वाली महिला पुष्पा यादव पत्नी स्व. दयानंद यादव के सुबह गोली मरकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है एक बाइक से तीन बदमाश आकर इस घटना को अंजाम दिए। वारदात के बाद तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस घटना को संपत्ति विवाद से जोड़कर मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद मृतका के बच्चों का रो रो के बुरा हाल हो गया है।

पुलिस के अनुसार – थाना बड़हलगंज क्षेत्रान्तर्गत हुए हत्या के सम्बन्ध में पीड़ित पक्ष द्वारा अपने रिश्तेदारों के खिलाफ तहरीर दी गयी है जिस पर थाना स्थानीय पर हत्या के अभियोग पंजीकृत कर शीघ्र गिरफ़्तारी के लिए पुलिस टीम बनायी गई है।

Exit mobile version