Site icon Sachchai Bharat Ki

Suicide: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या

Akanksha Dubey Suicide

Suicide News: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मानी-जाने वाली अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुबे ने रविवार को खुदखुशी (Suicide) कर ली। अभिनेत्री का शव वाराणसी के सोमेंद्र होटल के कमरे में फंदे से लटकता मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे उतारकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृटया मामला आत्महत्या का लग रह है। पुलिस खुदखुशी करने की वजह जानने की कोशिश कर रही है।

अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुबे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के भदोही के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर गांव की रहने वाली थी। आकांक्षा दुबे को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में बोल्ड और हॉट डांस के लिए जाना जाता था। आकांक्षा दुबे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस थी। उन्होंने ने मॉडलिंग में अपने करियर को ऊंचाइयों पर पहुँचाया था। आकांक्षा दुबे फिल्म की शूटिंग के लिए बनारस पहुंची थी।

UP Crime: ससुर बनाना चाहता था अवैध सम्बन्ध, मना करने पर की जिन्दा जलानेकी कोशिश

फिल्म की शूटिंग पिछले तीन-चार दिनों से चल रही थी। आकांक्षा दुबे सारनाथ स्थित होटल में बाकि फिल्म यूनिट्स के साथ ठहरी हुई थी। रविवार की सुबह जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो होटल स्टाफ को भी शक हुआ। इसके बाद फिल्म यूनिट से जुड़े हुए लोगों को इसकी सूचन दी गई। यूनिट के लोग और होटल के स्टाफ ने जब दरवाजा खोला तो सामने आकांक्षा दुबे फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। ये नज़ारा देख करकर सभी के होश उड़ गए। हालांकि आकांक्षा दुबे ने ऐसा कदम क्यों उठाया ये सभी तक साफ नहीं हो पाया है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे उतारकर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आकांक्षा के परिजन को सूचित कर दिया है। उनका परिवार मौके पर पहुँच गया है। पुलिस परिजनों से भी पूछताछ करेगी।

Exit mobile version