Private Part
झारखंड से एक बार दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। झारखंड के गढ़वा में एक लड़की की निर्मम हत्या कर दी है। इस बार valentine Day के पहले प्रॉमिस दे के दिन लड़की अपने बॉयफ्रेंड से मिलाने गई थी। लड़की के प्राइवेट पार्ट (Private Part) में गर्म रॉड डालकर उसकी हत्या कर दी गई थी। उसके निजी अंगों को भी जलाया गया। मामला गढ़वा जिला के केतार थानाक्षेत्र अंतर्गत अजनिया का है। किशोरी का शव खेत में मिला है परिजनों ने गांव के ही एक लडके पर हत्या का आरोप लगाया है।
मिली जानकरी के मुताबिक अजनिया मुटंगवा टोला के रहने वाले सुरेंद्र सिंह खरवार के खेत में एक किशोरी का शव मिला। गांव वालों को इसकी भनक लगते ही भीड़ इकठ्ठा हो गई। इसकी सूचन पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाँच शुरू की, जाँच में पाया की लड़की के शरीर पर के जगह गर्म रॉड से दागा गया था। लड़की की हथेली भी जली थी और उसके प्राइवेट पार्ट (Private Part) में गर्म रॉड डालकर निर्मम हत्या की गई थी।
परिजनों ने बताया कि मृतका और आरोपी के पिछले 2 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतका कि मां और भाई ने बताया कि उसका गांव के ही लडके के साथ 2 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अक्सर दोनों एक दूसरे से मिला करते थे। परिजनों ने बताया कि 3 दिन प्पहले ही आरोपी ने किशोरी कि एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिसका घर वालों ने विरोध किया था। मृतका के परिजनों का कहना है कि उन्हें क्या पता था इसका यही अंजाम होगा।
मृतका की मां कहती हैं कि गर्म लोहे से दागकर उनकी बेटी की हत्या कर दी गई। हत्याकांड की इस घटना के बाद गांव के लोग काफी आक्रोशित हैं। थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि ने कहा कि नाबालिग लड़की की नृशंस हत्या की गई है। पोस्टमॉर्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस छानबीन में जुटी है।
