Site icon Sachchai Bharat Ki

गोरखपुर: खेतों में दौड़ रही करंट की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। गोरखपुर जिले के एक गांव में एक किसान ने अपने खेतों को छुट्टा पशुओं से बचाने के लिए कटीले तार में करंट लगा रखा था। जिसकी चपेट में आकर झंगहा इलाके के राजधानी गांव की एक महिला गायत्री देवी (50) की मौत हो गई। वह शुक्रवार की सुबह शौच के लिए गई थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़िए: देवरिया: खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच के लिए सलेमपुर सहित के जगहों से लिया नमूना

दरअसल, गोरखपुर जिले के झंगहा इलाके के राजधानी गांव में इन दिनों किसानों के सामने छुट्टा पशु बहुत बड़ी मुसीबत बन चुके हैं। खेतों में फसल लगी होने की वजह से पशु किसानों का फसल नष्ट कर दे रहे हैं। ऐसे में हर कोई अपनी फसल बचाने की जुगत में लगा हुआ है। कोई पूरी रात खेतों में रहकर रखवाली कर रहा तो किसी ने खेतों को कटीली तारों से बांध दिया है। हद तो तब हो गई, जब एक किसान में अपने खेतों में लगे लोहे के तार में बिजली का करंट दौड़ा दिया। शुक्रवार की सुबह इसी गांव की रहने वाली गायत्री देवी करंट दौड़ रहे तार की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गई।

ये भी पढ़िए: देवरिया: बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार किसान की मौत, गांव में मचा हड़कंप

मिली जानकारी के अनुसार,जब तक परिजन उन्हें अस्पताल ले गए उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही महिला के परिवार के साथ पूरे गांव में कोहराम मच गया। झंगहा के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार अवस्थी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। महिला दो बेटों की मां थी। एक बेटे की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरा अभी पढ़ाई कर रहा है।

Exit mobile version