UP Budget 2023
UP Budget 2023: उत्तर प्रदेश का बजट सत्र आज 20 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। योगी सरकार द्वारा राज्य का बजट 22 फरवरी को पेश किए जाने की उम्मीद है। हाल की कुछ घटनाओं, खासकर कानपुर देहात के मुद्दे को लेकर बजट सत्र हंगामेदार होने की संभावना है। विपक्ष बजट सत्र में कानपुर देहात अग्निकांड सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर योगी सरकार को घेरने की तैयारी कर रहा है।
समाजवादी पार्टी ने 15 फरवरी को ही कहा था कि वह उत्तर प्रदेश विधानसभा में कानपुर देहात जिले में एक अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान कथित तौर पर आत्मदाह के कारण एक महिला और उसकी बेटी की मौत का मुद्दा उठाएगी। सपा नेताओं ने कहा कि सोमवार से शुरू होने वाले विधानसभा के बजट सत्र में पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए इस मामले पर प्रमुखता से चर्चा की मांग होगी।
ये भी पढ़िए: Bareilly/UP: बरेली में तैनात सिपाही ने खुद को मारी गोली
सपा का प्रदर्शन..
बजट सत्र से पहले ही सपा के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। सपा के नेताओं ने बैनर, पोस्टर लेकर पहुंचे। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों से सपा नेताओं की धक्कामुक्की भी हुई। परेश में आज से बजट सत्र शुरू हो रहा है।
उत्तर प्रदेश का बजट होगा खास : बृजेश पाठक
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि हम एक ऐसा बजट ला रहे हैं, जिससे उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए होगा. बजट राज्य के लोगों के जीवन में परिवर्तन लाएगा। कानपुर देहात हिंसा पर डिप्टी सीएम पाठक ने कहा कि कानपुर देहात मामले की एसआईटी जांच पहले से ही चल रही है. दोषियों को सजा मिलेगी. सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।
