Site icon Sachchai Bharat Ki

UP Crime: गर्भवती महिला का शव लगभग 12 टुकड़ों में मिला, इलाके मचा में हड़कंप

UP Crime: गर्भवती महिला का शव लगभग 12 टुकड़ों में मिला, इलाके मचा में हड़कंप

UP Crime: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक गर्भवती महिला का शव कई टुकड़ों में मिला है जिसके बाद पुरे इलाके में हड़कंप मच गया है। शव को देखने के बाद लग रहा है कि महिला का निर्मम हत्या करने के बाद ठिकाने लगाने के लिए शव के टुकड़े करके प्लास्टिक के थैली में भरकर जंगल में फेंक दिया है। मृतक महिला के सिर, हाथ, पैर को शरीर से अलग कर दिया गया है। मृतका की उम्र लगभग 28-30 साल बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:- UP Crime: 50 वर्षीय व्यक्ति ने 1 साल की बच्ची से किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

दरअसल, मंगलवार यानि 27 फ़रवरी को अमरोहा के नौगांवा सादात थाना इलाके में एक गर्भवती महिला का शव कई टुकड़ों में मिला। महिला के शव को दो बड़े प्लास्टिक के थैली में भरकर सड़क के किनारे झाड़ी में फेंका गया था। एक थैले में सिर और कमर तक के हिस्से भरे हुए थे, जबकि दूसरे में कमर के नीचे का हिस्सा था। महिला के शव को लगभग 12 हिस्सों में कटा गया था जिसे देखने के बाद किसी कि भी रूह कैंप जाएगी।

अभी मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव के टुकड़ों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है। फोटो के आधार पर पहचान करवाई जा रही है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें:- UP Bareilly: यूपी की एक और मुस्लिम महिला ने अपनाया हिन्दू धर्म, हिन्दू लड़के से की शादी

इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि एक गर्भवती महिला का शवकाई टुकड़ों में मिला है। सुबह ग्रामीण जब घरों से निकले तो उन्हें थैले में संदिग्ध चीज दिखाई दी थी। जिसपर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने थैले को खोला तो उसमें महिला की टुकड़ों में लाश मिली। शव की पहचना नहीं हो पाई है। फिलहाल, शव को कब्जे में लिया गया है, एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।

Exit mobile version